{"_id":"666790545e9e74ab4109b4b4","slug":"brg-runners-showed-strength-in-ludhiana-and-gurugram-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107853-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के धावकों ने लुधियाना व गुरुग्राम में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी के धावकों ने लुधियाना व गुरुग्राम में दिखाया दम
Tue, 11 Jun 2024 05:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।
बहादुरगढ़। पंजाब के लुधियाना और हरियाणा के गुरुग्राम में हुई दौड़ प्रतियोगिता में बीआरजी के धावकों ने दम दिखाया। बीआरजी के 45 धावकों ने गुरुग्राम में आयोजित रन फोर ग्रीन दौड़ में हिस्सा लिया। दोनों स्थानों पर 5, 10 और 21 किलोमीटर की दौड़ हुई। गुरुग्राम में बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर को एंबेसडर के तौर पर आमंत्रित किया गया। बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि 9 जून रविवार को यह प्रतियोगिता हुई। छिल्लर ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी धावकों से पौधारोपण करने का आह्वान किया। साथ ही न केवल सिर्फ पौधे लगाकर बल्कि उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़ों को बचाकर ही ग्लोबल वार्मिंग से बचा जा सकता है। बढ़ते तापमान और ग्लोबल वार्मिंग के बीच पेड़ ही जीवनदायी हैं। पेड़ चाहे पीपल, बरगद, नीम, आम, अमरुद किसी के भी हों। सभी से आक्सीजन और छाया मिलती है। रन फोर ग्रीन 10 किलोमीटर दौड़ में बीआर जी के नरेन्द्र जांगड़ा ने 40+ आयु वर्ग में प्रथम स्थान और रवि कुमार ने दूसरा, रणबीर सांगवान ने 50+ आयु वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं 5 किलोमीटर में कृष्णमूर्ति ने दूसरा, रोहतास कुमार पांचवे स्थान पर रहे। धावक प्रीति सैनी, संजू सैनी, रामबीर, ग्रीस, विपिन, त्रिलोक, नरेन्द्र, रोहतास, राजेश कुमार, रणबीर, कृष्णा, रवि, गिरीश कुमार, अमर सिंह ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। सभी को मेडल के साथ साथ एक-एक पौधारोपण करने के लिए पौधा दिया गया।
पंजाब के लुधियाना में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दौड़ में भी बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के धावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर 5, 10, 21 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें गुलाब सिंह ने 35+ आयु वर्ग में 10 किलोमीटर में पांचवा स्थान पाया। ग्रुप के धावक विनीत, विपिन, संदीप राठौर ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि बीआरजी ने द भारत मे टॉप पोजीशन में आकर बहादुरगढ़ की उपस्थित दर्ज की।न