{"_id":"68ed6b9b3691d2b4960e39c4","slug":"brg-runner-krishna-rana-first-in-delhi-half-marathon-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118198-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी की धावक कृष्णा राणा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी की धावक कृष्णा राणा प्रथम
Tue, 14 Oct 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 52 : मैराथन में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेें 20वीं वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन का शुभारंभ हुआ। इसमें बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बीआरजी की धावक कृष्णा राणा ने 10 किमी दौड़ में पहला स्थान हासिल कर बहादुरगढ़ का नाम रोशन किया।
इसमें देश-विदेश से 42 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और राजधानी की सड़कों पर फिटनेस और जोश का प्रदर्शन किया। बीआरजी संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि ग्रुप सदस्यों ने सेवा और समर्पण की शानदार मिसाल पेश की। धावकों को पानी व अन्य खाद्य सामग्री की वितरित की।
रविवार सुबह 4 बजे से ही बीआरजी के सदस्य स्थल पर पहुंच गए थे। बीआरजी की ओर से डॉ. किरण छिल्लर, नवीन सांगवान, विपिन बेलवाल, शरनाम सिंह, परवीन सांगवान आदि शामिल रहे। बीआरजी के कुल 140 धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। आरके मोर और नरेंद्र राम ने लगातार 15वीं बार वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन पूरी कर विशेष स्थान बनाया। डॉ. किरण छिल्लर और दीपक छिल्लर को सम्मानित किया गया।