{"_id":"678eb1fb3681d81df203413d","slug":"brg-organized-a-promo-run-for-awareness-purpose-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112378-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी ने जागरूकता के उद्देश्य से प्रोमो रन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बीआरजी ने जागरूकता के उद्देश्य से प्रोमो रन आयोजित
Tue, 21 Jan 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : मुंबई मैराथन में भाग लेने वाली महिला धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) ने सेक्टर-9 पॉइंट में आईओएन ट्रेनिंग रन का आयोजन किया। साथ ही बीआरजी के धावकों ने मुंबई में टाटा मुंबई मैराथन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि इस प्रोमो रन का आयोजन विशेष रूप से समाज में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया। साथ ही इसका उद्देश्य वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग जुटाना भी है। बीआरजी पॉइंट पर उपस्थित प्रोमो रन में धावकों को इवेंट के बारे में कोच रविंद्र और जितेंद्र आर्य ने बताया। उन्होंने कहा कि आईओएन ग्रुप ने नोएडा में 23 मार्च 2025 को आयोजित होने वाले आईओएन कंट्रीब्यूशन रन 2025 के छठे संस्करण की घोषणा की है। यह आयोजन 2018 से हर साल वंचित बच्चों की शिक्षा के लिए संसाधन जुटाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिसमें नोएडा में हाफ मैराथन 5 व 10 किलोमीटर की दौड़ कराई जाएगी। इसी के तहत बहादुरगढ़ में यह प्रोमो रन आयोजित किया गया। इसमें 3 और 5 किलोमीटर की दौड़, सीनियर नागरिकों और परिवारों के लिए 2 किलोमीटर की वॉक, जुंबा सेशन हुआ।
जुंबा सेशन शीतल मेहरा ने करवाया। इसमें सोनिया शर्मा, बिमला, सतीश, अक्षैनी, सुमन, नीरज, विमलेश, किरण नरूला, अमृत कौर, रेखा बेनीवाल, अनु राठी, नीलम राठी, तनु राठी शामिल रही। पुरुषों में परवीन सांगवान, दीपक छिल्लर, नवीन राणा, रविंद्र दहिया, कपिल, ब्रह्म प्रकाश, जगजीत राठी, नवीन दलाल, अंगद, आरिका, धर्मवीर, हितेश अहलावत समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
रविवार 19 जनवरी को ही मुंबई में आयोजित टाटा मुंबई मैराथन 2025 में देशभर व विदेश से आए 65000 धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें बीआरजी के धावकों ने भी भागीदारी की। इसमें ग्रुप की सदस्य पूनम अग्रवाल, पूनम वर्मा, अंजुम, मीनाक्षी वर्मा ने भाग लिया और 42 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।