{"_id":"67ddc0a43cc68f6c6505a16f","slug":"breaking-the-lock-of-the-house-cash-worth-rs-5-lakh-and-jewellery-worth-rs-50-lakh-stolen-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-113622-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: घर का ताला तोड़कर 5 लाख की नकदी और 50 लाख के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: घर का ताला तोड़कर 5 लाख की नकदी और 50 लाख के आभूषण चोरी
विज्ञापन
-फोटो 56 : सीसीटीवी में कैद हुए चोर। सीसीटीवी
- फोटो : मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार लूट का आरोपी।
बहादुरगढ़। वीरवार देर रात मॉडल टाउन में चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य गेट की दीवार फांदकर मकान में घुसे और करीब दो घंटे में पांच लाख की नकदी सहित करीब 50 लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाउन निवासी यशवंती देवी पिछले कुछ समय से वह यहां मकान में अकेली रह रही थीं। तबीयत खराब होने के चलते वह कई दिनों से शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मकान बंद था। इसी का फायदा चोरों ने उठाया और बंद पड़े मकान को निशाना बनाया।
पुलिस को दी शिकायत में राहुल दराल ने बताया कि वीरवार देर रात मॉडल टाउन स्थित उनकी नानी के घर में चोर मुख्य गेट की दीवार फांदकर अंदर घुसे। फिर अंदर वाला दरवाजा उखाड़ कर कमरों में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सुबह परिवार के लोग मकान में आए तो वारदात का पता चला। अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खंगाली गई थी। जांच के दौरान पांच लाख की नकदी, सोने के चार कड़े, सोने की चार चेन, चांदी के 110 सिक्के, सोने की तीन जोड़ी बालियां, सोने की 10 अंगूठी, सोने के दो सिक्के, दो नेकलेस, मांग टीका, सोने का कड़ा, चांदी की तीन मूर्तियां, मोबाइल तथा अन्य सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सेक्टर-7 की घटना अनसुलझी
वीरवार अलसुबह भी सेक्टर-7 के एक मकान से 20 लाख के आभूषण और 40 हजार रुपये चोरी किए गए थे। परिवार सोनीपत में जागरण कार्यक्रम में गया हुआ था तो पीछे से हथियारबंद चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए। मकान मालिक अनीता देवी ने थाना सेक्टर-6 में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। इस वारदात का खुलासा ही नहीं हुआ था कि वीरवार देर रात एक और मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए गए।
-- -- -- -- -- -
मॉडल टाउन में घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में आए आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान करते हुए जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की ओर से गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
-हरेश कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।