फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Brake shoe of superfast train going from Delhi to Bikaner jammed, caught fire

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली से बीकानेर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के ब्रेक शू जाम, लगी आग

Sun, 21 Jan 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Brake shoe of superfast train going from Delhi to Bikaner jammed, caught fire
ट्रेन के पहियों में लगी आग।
बहादुरगढ़। दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर बीकानेर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन के पहियों में शुक्रवार की देर रात आसौदा रेलवे स्टेशन के नजदीक ब्रेक शू जाम होने से आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते घटना का पता लग गया और आग पर काबू पा लिया गया। करीब 45 मिनट तक ट्रेन आसौदा रेलवे स्टेशन के पास खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई और रोहतक स्टेशन पर पहुंची। यहां बारीकी से जांच करने के बाद ट्रेन को बीकानेर के लिए रवाना किया गया। इसके चलते रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा और अफरा-तफरी बनी रही।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 12455 शुक्रवार को रात साढ़े 10 बजे दिल्ली के सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से बीकानेर के लिए चली थी। बहादुरगढ़ से निकली तो आसौदा रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन के ब्रेक शू जाम हो गए और रेल के पहियों में आग लग गई। समय रहते आग को सुरक्षाकर्मियों ने देखा और रेलवे स्टाफ को सूचित कर दिया। ट्रेन को आसौदा के पास रोक दिया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब आधा घंटे में आग बुझा दी गई और फिर ट्रेन को रोहतक की तरफ रवाना किया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन के कोच नंबर एस-3 में तैनात जीआरपी के सिपाही सुभाष चंद व पवन कुमार ने गाड़ी के पहिये से धुआं निकलते देखा। उन्होंने मुख्य सिपाही पूनम चंद को सूचित किया। पूनमचंद से मोबाइल फोन पर सूचना पाकर गाड़ी के गार्ड दिनेश कुमार ने आसौदा के पास गाड़ी को रुकवाया। इसके बाद रेलवे के अधिकारी और संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग बुझाई गई। इसके बाद यात्रियों ने राहत महसूस की। इसके बाद ट्रेन रोहतक पहुंची और वहां गहन जांच के बाद आगे भेजा गया।
विज्ञापन



आग के दौरान रही अफरा-तफरी

शुक्रवार को रात सुपरफास्ट ट्रेन के पहियों में आग लगने की जानकारी यात्रियों को लगी तो ट्रेन के कई कोच में अफरा-तफरी मच गई और यात्री भी रेलवे ट्रैक पर बाहर निकल आए। जब आग बुझी तो यात्रियों की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन






दिल्ली सराय रोहिल्ला से बीकानेर जाने वाली सुपरफास्ट के ब्रेक जाम हुए थे। ट्रेन में व्हील्स ब्रेक जाम होने की घटना सामान्य है। जाम हुए ब्रेक को रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद बदला गया और उसके बाद ट्रेन को बीकानेर के लिए रवाना किया गया।

- यशपाल मीणा, रेलवे स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।

ट्रेन के पहियों में लगी आग।

ट्रेन के पहियों में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed