{"_id":"685859926cef1544d30f613e","slug":"brahma-kumaris-rajyoga-meditation-building-will-be-built-on-two-acres-in-hl-city-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115654-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएल सिटी में दो एकड़ में बनेगा ब्रह्माकुमारी का राजयोग मेडिटेशन भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एचएल सिटी में दो एकड़ में बनेगा ब्रह्माकुमारी का राजयोग मेडिटेशन भवन
विज्ञापन
-फोटो 58 : भूमि पूजन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व संस्था से जुड़े पदाधिकारी। स्रोत संस्था
बहादुरगढ़। एचएल सिटी में दो एकड़ में राजयोग मेडिटेशन भवन बनेगा। रविवार को इस भवन का भूमि पूजन समारोह हुआ। जिसमें विभिन्न संगठनों, राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने भी शिरकत की। जिस जमीन पर यह सेवा केंद्र बनेगा, वह एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून की ओर से दी गई है। सेवाकेंद्र प्रमुख ब्रह्माकुमारी अंजलि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
उन्होंने बताया कि यह भव्य प्रोजेक्ट राजयोग मेडिटेशन भवन, हीलिंग गार्डन, लाइब्रेरी, बोर्डरूम, मीटिंग रूम आदि आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लिए मानसिक शांति, नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिक उत्थान का वातावरण सुलभ होगा।
ब्रह्माकुमारीज की दिल्ली जोन की निदेशिका व ओम शांति रिट्रीट सेंटर गुरुग्राम की डायरेक्टर राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा ने भवन की आध्यात्मिक निवृत्ति करवाई। उन्होंने कहा, बहादुरगढ़ में शक्ति, शांति और धैर्यता जैसे दिव्य गुणों की समृद्ध परंपरा है। ऐसे स्थान पर शिव परमात्मा द्वारा संचालित रूद्र गीता ज्ञान यज्ञ की स्थापना होना हरियाणा राज्य के लिए गौरव की बात है। बीके विनीता ने अतिथियों का फूलों का गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर रेणु, अमृता, माउंट आबू, राजस्थान से रामसुख मिश्रा, सागर पधारे। इस मौके पर विधायक राजेश जून, चेयरपर्सन सरोज राठी, दिनेश कौशिक, पालेराम शर्मा, कर्मवीर राठी, दिनेश शेखावत, संजीव सैनी, आयुष विभाग से डॉ. राजकपूर सिंह, सतीश छिकारा, रमेश राठी, पूर्व चेयरपर्सन शीला राठी, पार्षद सतप्रकाश छिकारा, धर्मवीर वर्मा, पवन जैन, अशोक मित्तल, राधेश्याम काबरा मौजूद रहे।
-फोटो 58 : भूमि पूजन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि व संस्था से जुड़े पदाधिकारी। स्रोत संस्था
-- -- -- -- -- -- --