फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bought 1105 quintal market in a day

एक दिन में खरीदा 1105 क्विंटल बाजारा

Thu, 14 Oct 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bought 1105 quintal market in a day
सरकार की तरफ से बाजरे की खरीद शुरू न किए जाने के कारण अब किसान निजी तौर पर आढ़तियों को बाजरा बेच रहे हैं। वीरवार की शाम तक 1105 क्विंटल बाजरे की आवक हुई और आढ़तियों ने बोली लगाकर पूरा बाजरा खरीद लिया है। अनाज मंडी में बाजरे की आवक रुक रुककर हो रही है। किसानों को उम्मीद है कि सरकारी वेबसाइट खुल सकती है जिसके चलते किसान पहले की अपेक्षा कम आ रहे हैं। शुक्रवार को मंडी प्रबंधन की ओर से करीब 38 गेट पास किसानों के काटे गए हैं। अब तक करीब 3005 क्विंटल बाजरा ही किसानों की ओर लाया गया है। किसानों का कहना की सरसों व गेहूं की बुआई को लेकर खर्चे की आवश्यकता है। जिसके चलते किसान कम मात्रा में बाजरा मंडी में बेचने के लिए मंडी में आ रहे है। आढ़तियों का कहना है कि जो भी किसान मंडी में बाजरा को बेचने के लिए आ रहा है। मोलभाव, तुलाई, नपाई करने के बाद तुरंत नकद भुगतान किया जा रहा है।।
विज्ञापन

किसानों की ओर से बाजरे की आवक कम आ रही है। जो भी किसान मंडी में बाजरा लेकर पहुंच रहा है उसका गेट पास काटने के बाद मंडी परिसर में आढ़तियों को बाजरा बेच रहा है। मंडी प्रबंधन की ओर से बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करवा रखी है। - अमरजीत, सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed