फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Border opened after 12 days, relief received

Jhajjar-Bahadurgarh News: 12 दिन बाद खुला बॉर्डर, मिली राहत

Sat, 24 Feb 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 24 Feb 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Border opened after 12 days, relief received
दिनों से बंद झाड़ोदा बॉर्डर शनिवार को खुला और गुजरते वाहन।
बहादुरगढ़। आंदोलनकारी किसानों के खनौरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का निर्णय 29 फरवरी तक स्थगित किए जाने के बाद टीकरी और झाड़ौदा बॉर्डर करे शनिवार रात खोल दिया गया। सड़क को दोनों तरफ आधा-आधा खोला गया है। बॉर्डर खुलते यही यहां से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इसके बाद लोगों को राहत मिली है। उद्यमियों का फैक्टरी में फंसा माल भी निकल जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर फिलहाल मजबूत बैरिकेडिंग बरकरार रखी गई है। जिसकी वजह से वाहनों को दिल्ली जाने-आने में खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। उन्हें सेक्टर-9 मोड़ से पहले मुंगेशपुर ड्रेन के साथ वाले रास्ते से एमआइई भाग-ए के अंदर से होते हुए दिल्ली जाना होगा।
विज्ञापन

13 फरवरी से सील टीकरी बॉर्डर शनिवार की रात खुल गया। यहां पर किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए कड़ी बैरिकेडिंग की गई थी। 6 लेयर की बैरिकेडिंग को शनिवार की शाम 4 बजे हटाने का काम शुरू किया गया। करीब डेढ़ घंटे में दिल्ली पुलिस ने जेसीबी की मदद से बैरिकेडिंग के दौरान रखे गए बड़े-बड़े पत्थरों, लोहे के कंटेनरों, रोड रोलर को हटा दिया गया। इसके बाद कंक्रीट की दीवार को तोड़ने का काम शुरू हुआ। जो देर रात तक चला। दीवार को तोड़ने के बाद टीकरी बॉर्डर खुल गया और लोगों ने राहत कीं सांस ली। अब लोगों को दिल्ली आवागमन करने में हल्की राहत मिलेगी, क्योंकि बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 मोड़ पर हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए 6 लेयर की बैरिकेडिंग की हुई है। यहां से रास्ता नहीं खोला गया है। यहां पर भी मजबूत दीवारें बनाने के साथ-साथ बड़े-बड़े लोहे के कंटेनरों में मिट्टी भरकर रखी गई है। किसी भी सूरत में यहां से किसानों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। अभी यहां की बैरिकेडिंग बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली जाने के लिए इस रास्ते का करें प्रयोग

टीकरी बॉर्डर खोल दिया गया है, लेकिन बहादुरगढ़ या बाहर से आने वाले वाहन चालकों को दिल्ली में प्रवेश करने से पहले खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। दिल्ली-रोहतक रोड पर सेक्टर-9 मोड़ से पहले मुंगेशपुर ड्रेन के साथ वाले रास्ते से होकर एमआइई पार्ट-ए में जाना होगा। यहां से वे दिल्ली की तरफ जा सकेंगे। फिलहाल इस मार्ग पर वाहनों का भारी काफिला रहता है। इसकी वजह से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है।


20-20 फुट खोला गया रास्ता
पुलिस प्रशासन टीकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर शनिवार की शाम बड़ी-बड़ी हाइड्रा मशीनों की मदद से कंक्रीट के बैरिकेड और लोहे के कंटेनर को उठाकर साइड में रखने में जुटा रहा। दिल्ली आने और जाने वाले रास्ते को 20-20 फुट खोला गया है। हालांकि बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 मोड पर पुलिस ने जो पक्की दीवार सड़क के बीचों बीच बना रखी है और लोहे के कंक्रीट के बैरिकेड बनाकर पक्का मोर्चा बनाया है वह फिलहाल नहीं हटेगा।

दिनों से बंद झाड़ोदा बॉर्डर शनिवार को खुला और गुजरते वाहन।

दिनों से बंद झाड़ोदा बॉर्डर शनिवार को खुला और गुजरते वाहन।

दिनों से बंद झाड़ोदा बॉर्डर शनिवार को खुला और गुजरते वाहन।

दिनों से बंद झाड़ोदा बॉर्डर शनिवार को खुला और गुजरते वाहन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed