फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   body was thrown in bushes after murder In Jhajjar

Jhajjar: हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका, मृतक के माथे और गले पर चोट के निशान; अज्ञात पर केज दर्ज

Tue, 06 Aug 2024 02:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

भट्टी गेट निवासी तिलक ने पुलिस में शिकायत बताया कि वह सोमवार शाम को अपने घर से अपने खेत मे जा रहा था। जब वह सिलानी सड़क के पास पहुंचा तो उसने झाड़ियो में एक व्यक्ति गिरा पड़ा हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
body was thrown in bushes after murder In Jhajjar
झज्जर पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के कच्चा बेरी रोड पर खेतों में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया गया था। मृतक के माथे और गले पर चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


भट्टी गेट निवासी तिलक ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह जमीदारा का काम करता है। उनके खेत कच्चा बाबरा रोड लाली रिसोर्ट से सिलानी सड़क पर है। वह सोमवार शाम को अपने घर से अपने खेत मे जा रहा था। जब वह अपने ताऊ कृष्ण के खेत सिलानी सड़क के पास पहुंचा तो उसने देखा कि उसके ताऊ के खेत की रेडीमेट दिवार के साथ झाड़ियो में एक व्यक्ति गिरा पड़ा हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन


उसने नजदीक जाकर देखा तो वह व्यक्ति मृत पड़ा था, जिसके माथे पर बाई तरफ चोट के निशान थे तथा गले पर भी निशान थे। मृतक ने कमर में काली टी शर्ट व नीली लोवर पहनी हुई है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी हैं। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed