{"_id":"64e7b29a3fbabe5b1e0b7836","slug":"body-of-missing-girl-found-in-jhajjar-distributor-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-2938-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लापता युवती का शव झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लापता युवती का शव झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला
Fri, 25 Aug 2023 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
बेरी। रोहतक के गांव कन्हैली से तीन दिन पहले स्कूटी लेकर हैंडपंप से पानी लेने निकली युवती लापता हो गई थी। वीरवार को युवती का शव गांव गोच्छी के पास झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में मिला। बेरी थाना पुलिस को झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में एक युवती के शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक युवती की पहचान गांव कन्हैली निवासी अन्नु पुत्री फुलकुमार के रूप में हुई।
परिजनों ने लापता अन्नु की तलाश की तो कन्हैली हेड के पास उसकी स्कूटी मिली थी। उसके बाद परिजनों ने रोहतक शिवाजी कॉलोनी पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने गोताखोरों व एनडीआरएफ टीम की मदद से नहर में युवती तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। वीरवार को युवती का शव झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में उतराया हुआ मिला।
बेरी थाना प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने नहर में डूबने की आशंका जताई थी। परिजन लगातार नहर के पास युवती की तलाश कर रहे थे। झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी में युवती का शव मिला है। बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।