फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Body of a youth found on railway track near Asoda village, murder suspected

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 02 May 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Body of a youth found on railway track near Asoda village, murder suspected
-फोटो 65 : नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर आसौदा गांव के पास ट्रेन से कटकर ओमबीर निवासी गांव मांडोठी की मौत हो गई। परिजनों ने इसे हादसा मानने से इंकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया लेकिन परिजन शव लेने का इंकार करते हुए हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। काफी समझाने के बाद परिजनों ने शव लिया तब पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, ओमबीर शुक्रवार सुबह काम के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे वह गांव के बस स्टैंड पर आया और अपने बेटे को एटीएम से पैसे निकलवाकर दिए। इसके बाद वह चला गया। शाम करीब 4 बजे आखिरी बार फोन पर बात हुई जिसमें उसने बताया कि वह एक कार्यक्रम में है और जल्द घर लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शाम 7 बजे फोन किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रात करीब 8 बजे पुलिस की ओर से फोन कर दुर्घटना की सूचना दी गई। कुछ देर बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि ओमबीर की हत्या की गई है। पहले भी परिवार को धमकियां मिल चुकी हैं। वर्ष 2018 में उसके छोटे भाई निकेश की भी हत्या हो चुकी है।
इसी आधार पर उन्होंने इस मामले में भी हत्या का एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से करवाया, लेकिन परिजन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने तक शव लेने से इन्कार करते रहे। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। ओमबीर अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गया है।


वर्जन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में कोई भी संदिग्ध तथ्य सामने आता है तो एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले को लेकर किसी प्रकार कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इसी के चलते शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से करवाया गया। आगे परिजन जो भी बयान देंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-सत्यप्रकाश, थाना प्रभारी, जीआरपी बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed