फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryanas Jhajjars daughter Neeru Samota won five medals in Australia

हरियाणा: ऑस्ट्रेलिया में छाई झज्जर की बेटी, नेचुरल बॉडी बिल्डिंग में पांच मेडल जीत मनवाया लोहा

Sun, 14 Nov 2021 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 14 Nov 2021 01:33 AM IST
सार

हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। झज्जर के गांव तलाव की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में हुई नेचुरल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पांच मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नीरू समोता ने तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। वे इस समय वहीं रह रही हैं।

विज्ञापन
Haryanas Jhajjars daughter Neeru Samota won five medals in Australia
पदक के साथ नीरू समोता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में हुई नेचुरल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर झज्जर के गांव तलाव की बेटी नीरू समोता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नीरू पिछले लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में रह रही हैं और बॉडी बिल्डिंग में समय-समय पर होने वाली प्रतियोगिताओं का हिस्सा बनती रहती हैं। हाल में ही ऑस्ट्रेलिया के अंदर संपन्न हुई प्रतियोगिता में नीरू समोता ने अपनी मेहनत के बल पर 3 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। नीरू समोता ने बताया कि वे झज्जर जिले के गांव तलाव की रहने वाली हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: म्हारे चार लाडले बने खेल रत्न, आठ को अर्जुन तो चार को गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार
विज्ञापन


पिछले काफी लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में ही रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में थीमवियर में तीन और दो मेडल स्विमसूट कैटेगरी में जीते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उसने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की है। जिसकी वजह से ही वे यह उपलिब्धयां हासिल कर पाई हैं। उन्होंने अपने कोच मनोज मुकुंदा को इसके लिए विशेष रूप से आभार जताते हुए बधाई का पात्र बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed