फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Blood donation can save the lives of the needy: Tulsi Kumari

रक्तदान बचा सकता है जरूरतमंदों की जिंदगी : तुलसी कुमारी

Mon, 07 Feb 2022 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Blood donation can save the lives of the needy: Tulsi Kumari
रक्तदान बचा सकता है जरूरतमंदों की जिंदगी : तुलसी कुमारी
विज्ञापन

उमर उजाला फाउंडेशन व जागरूक ग्राम शिक्षा समिति सुर्ख्रपुर की तरफ से किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन
55 लोगों ने किया रक्तदान, दानवीरों को बैज लगाकर किया गया प्रोत्साहित
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। गांव सुर्खपुर के राजकीय विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जागरूक ग्राम शिक्षा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें में 55 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी आर तुलसी कुमारी ने रक्तादाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दान किया गया रक्त जरूरतमंदों की जिंदगी बचा सकता है। आज तक दुनियां में रक्त का विकल्प नहीं बन सका। केवल मनुष्य के रक्तदान से ही रक्त की पूर्ति हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सभी को जीवन में रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर में जागरूक ग्राम शिक्षा समिति के पदाधिकारियों को विशेष योगदान रहा। समिति के सदस्यों ने भी रक्तदान किया। इस दौरान 41 बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता भी पहुंचे। कई महिलाएं भी रक्तदान करने आईं। मुख्य अतिथि आर तुुलसी कुमारी व जागरूक शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रदीप गोदारा ने रक्त दाताओं को बैज लगाकर उत्सावर्द्धन किया। रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदीप गोदारा, कंमाडो संजय गोदारा, विजय खोखर, रणबीर सुहाग, कुलबीर सिंह, पवन कुमार, मंजे खत्री, डॉ रामचंद्र, सुनील डागर, रामनारायण, धर्मबीर, विनपोद फौगाट, जोगेंद्र खत्री, कृष्ण प्रधान, जिला रेडक्रॉस सोसायटी से दीपक, ओम प्रकाश, रणवीर सिंह, पवन व दिल्ली रेडक्रॉस ब्लड बैंक से डॉ. परव, अतुल, अरुण कुमार, बलजीत, दिनेश, चेतन भारद्वाज व शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed