फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   blood donation

रक्तदान शिविर में अधिवक्ताओं और पुलिस कर्मचारियों ने दिखाया जोश और जज्बा

Thu, 08 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
blood donation
रक्तदाताओं को बैज लगाती मुख्य अतिथि। - फोटो : Bahadurgarh
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बार एसोसिएशन के सहयोग से बार रूम में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 77 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधि सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम अंकिता शर्मा और अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन दीप्ति उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में सभी से जीवन में रक्तदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीजेएम अंकिता शर्मा ने रक्तदाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके द्वारा दान किया गया रक्त दूसरों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। सभी को जीवन में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। वहीं एसडीजेएम दीप्ति ने कहा कि जब रक्त की जरूरत होती है तो दूसरे लोगों द्वारा किया गया रक्तदान ही उस व्यक्ति की जान बचाने के काम आता है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई लोगों की जिंदगियों को बचाता है। इस बात का अहसास हमें तब होता है, जब हमारा कोई अपना रक्त के अभाव में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा हो। उस समय उसे बचाने के लिए जद्दोजहद करते हैं तब हमें रक्तदान के महत्व का आभास होता है। शिविर में रॉयल अकादमी का भी विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह लोहचब, उप प्रधान संदीप कौशिक, सचिव रवीन छिल्लर, राजदीप छिल्लर, अमित छिकारा, अमित देशवाल, दीपक भारद्वाज, दीपक वर्मा मौजूद रहे। कोर्ट परिसर से नाजिर नरेंद्र कुमार, प्रशांत, अजय, एआईपीआरओ दिनेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों ने भी किया बढ़-चढ़कर रक्तदान : अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में वकीलों के साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अधिवक्ताओं ने जोश और जज्बे के साथ अपना रक्तदान किया। कई अधिवक्ता तो शिविर में ऐसे रहे जो पहले भी अनेकों बार अन्य शिविरों में रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदाताओं ने रक्तदान करने के बाद अपने आप को पुण्य का भागी बनाया। पुलिस कर्मचारियों ने कहा कि जीवन में सभी को रक्तदान करना चहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed