{"_id":"688e6c9d7c36e1dc3e0f45d3","slug":"block-level-football-competition-started-sarpanch-and-football-association-officials-present-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-116542-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: खंडस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, सरपंच और फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: खंडस्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू, सरपंच और फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद
विज्ञापन
बादली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बादली ब्लॉक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ सरपंच आनंद गुलिया और स्कूल प्राध्यापिका स्नेहलता ने खिलाड़ियों के परिचय से किया जबकि एईओ राजेश कुमार और फुटबाल एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक गुलिया भी मौजूद रहे।
फुटबाल के पहले मैच में जीडी गोयनका ने बहादुरगढ़ के जीवी स्कूल की टीम को 3 गोल से हराया। मैच में जीवी स्कूल की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। वहीं बाल भारती स्कूल की टीम ने स्कॉलर पब्लिक टीम को 2-0 से हराकर अगले दौर में स्थान बनाया। एमवी बहादरगढ़ ने एसआर सेंचुरी को 2-0 से हराकर मैच अपने पक्ष में कर लिया। वहीं अंडर-17 में बादली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम और देशलपुर के एसडीएम के बीच हुआ।
मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट के रोमांचक दौर में हुआ। पेनल्टी के दौरान 11वें प्रयास में मैच एसडीएम की टीम ने अपने पक्ष में कर लिया। मैच के दौरान प्रतियोगिता संयोजक एवं डीपीई प्रवीण कुमार, मुक प्रतियोगिता संयोजक एवं डीपीई प्रवीण कुमार, मुकुल, दिनेश कुमार, पूनम कुमारी, नीलम, कृतिका सैनी, प्रमिला, मुकेश, रविन्द्र, प्रदीप और माया कौर सहित सभी पीटीआई और डीपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो 72: ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में गोल के लिए प्रयास करते खिलाड़ी।