फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Blankets distributed to workers at APCPPL

Jhajjar-Bahadurgarh News: एपीसीपीएल में श्रमिकों को वितरित किए कंबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Blankets distributed to workers at APCPPL
22jjrp15- गांव झाडली स्थित एपीसीपीएल पॉवर प्लांट में श्रमिकों को कंबल वितरित करते कंपनी के अ​धि
साल्हावास। क्षेत्र के गांव झाडली स्थित एपीसीपीएल पॉवर प्लांट में 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक गौतम देब ने कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की जिसके कारण कंपनी ने निरंतर प्रगति की है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप काईबोरता ने पॉवर प्लांट की विकास यात्रा और बीते वर्षों में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कंपनी की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के प्रति प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान इंडियन कॉफी हाउस (आईसीएच) के श्रमिकों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


दो दिवसीय पौष मेला-2025 का हुआ समापन
झाड़ली स्थित पॉवर प्लांट एपीसीपीएल में दो दिवसीय पौष मेला-2025 का आयोजन किया गया। सखी लेडीज क्लब (एपीसीपीएल) की तरफ से आयोजित इस मेले ने क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने के साथ-साथ लोगों को आपस में जोड़ने और परंपराओं का जश्न मनाने का अवसर प्रदान किया। पौष मेला-2025 में हरियाणा की संस्कृति, रीति-रिवाज और लोक कला को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। यह मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं था बल्कि अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाने का मंच बना, जिससे आपसी मेल-जोल, सांस्कृतिक समझ और सामुदायिक भावना को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed