फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP workers protested in case of assault on BJP MLA from Punjab, effigy of Punjab government

पंजाब के भाजपा विधायक से मारपीट मामले में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पंजाब सरकार का फूंका पुतला

Wed, 31 Mar 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
BJP workers protested in case of assault on BJP MLA from Punjab, effigy of Punjab government
कांग्रेस का पुतला फूंकते भाजपा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया कर आंबेडकर चौक पर पुतला फूंका। उन्हाेंने पंजाब में गत दिवस भाजपा विधायक अरुण नांदल के साथ की गई मारपीट का विरोध जताया है। कार्यकताओं ने कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक व गोपाल गोयल शोरे वाले ने किया। उनका कहना था कि इन्हीं के इशारे पर पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नांदल के साथ उसी समय कुछ लोगों ने मारपीट की जब वह एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करने जा रहे थे। इस अवसर पर प्रवक्ता मनीष बंसल, मनीष नंबरदार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नांदल एक संविधानिक पद पर हैं। लेकिन वहां तीन-चार सौ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। इस मामले में पंजाब की कैप्टन अमरेंद्र सरकार वहां के लोगों को भड़काकर एक तरह से मामले का राजनीतिकरण कर रही है, जोकि गलत है। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

-विक्रम कादयान, जिलाध्यक्ष भाजपा, झज्जर।
पंजाब में भाजपा विधायक अरुण नारंग के साथ कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं व कुछ कांग्रेस की तरफ से भटकाए गए किसानों ने जानलेवा हमला किया है। इसके लिए पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी और सीएम कैप्टन अमरेंद्र सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। भाजपा विधायक से की गई मारपीट यह दर्शाती है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र का हनन किया है। जिसे भाजपा कार्यकर्ता कतई सहन नहीं करेंगे। भाजपा मांग करती है कि विधायक नांरग के साथ मारपीट करने में जो लोग भी दोषी है उन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और सख्त से सख्त कार्रवई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व विधायक नरेश कौशिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed