फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP leader's nephew shot

भाजपा नेता के भतीजे को मारी गोली

Tue, 08 Sep 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's nephew shot
भाजपा नेता राजपाल के भतीजे को गोली लगने की सूचना पर अस्पताल के बाहर खड़े लोग। - फोटो : Bahadurgarh
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजपाल शर्मा के भतीजे को सोने की चेन छीनने में असफल रहे अज्ञात बदमाशों ने सोमवार शाम गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

भाजपा के लोकसभा क्षेत्र संयोजक राजपाल शर्मा और उनके भाइयों के परिवार इंदिरा मार्केट में रहते हैं। छोटे भाई वीरेंद्र भी परिवार सहित यहीं रहते हैं। वीरेंद्र के 28 वर्षीय बेटे सौरभ उर्फ भोलू की इंदिरा मार्केट में शिव मंदिर के साथ बेकरी है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपनी बेकरी में ग्राहक को सामान दे रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाश आए और सौरभ के गले से सोने की चेन झपटने लगे। इस पर जब सौरभ ने विरोध किया तो एक बदमाश ने उसके सीने में गोली मार दी। राजपाल ने बताया कि वारदात के बाद बदमाश न्यू ईरा स्कूल के पास खड़ी सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की आई-20 कार में सवार होकर पावर हाउस के आगे से होते हुए बराही रोड रेलवे फाटक की तरफ फरार हो गए। वहीं, गोली की आवाज से लोगों में भगदड़ मच गई। इसके बाद दो युवक सौरभ को बाइक पर बैठाकर ब्रह्मशक्ति अस्पताल ले गए, जहां सर्जन डॉ. मनीष शर्मा ने इलाज शुरू कर दिया। डॉ. मनीष ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सौरभ अस्पताल में पूरे होश-ओ-हवाश में है। सीटी स्कैन करने के बाद ऑपरेशन किया जाएगा। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, शहर थाना पुलिस के अलावा अपराध शाखा पुलिस घटना स्थल व अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि हमलावरों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पुलिस के उच्च अधिकारियों ने भी बहादुरगढ़ पुलिस को हर हालत में बदमाशों को पकड़ने की बात कही है। सौरभ का सालभर पहले विवाह हुआ था।

गोली लगने से सौरभ से सीने में आया घाव।

गोली लगने से सौरभ से सीने में आया घाव।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed