फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP leader Gaurav Rathi's house attacked, security constable injured

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा नेता गौरव राठी के घर पर हमला, सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल घायल

Tue, 09 Jul 2024 06:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 09 Jul 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Gaurav Rathi's house attacked, security constable injured

विज्ञापन

बहादुरगढ़। पूर्व मंत्री मांगेराम नंबरदार के पौत्र व भाजपा नेता एडवोकेट गौरव राठी के राम नगर कॉलोनी में घर पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में हरियाणा पुलिस की ओर से गौरव राठी को उपलब्ध करवाए गए सुरक्षाकर्मी कांस्टेबल नरेश कुमार के सिर में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने कांस्टेबल नरेश कुमार की शिकायत पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामला रविवार देर रात का है।
एडवोकेट गौरव राठी के घर पर रविवार रात करीब 11 बजे यह हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार रात के समय दो-तीन युवक गौरव राठी के घर के बाहर पहुंचे और दरवाजे पर खड़े होकर गौरव को बाहर बुलाने लगे। जब गौरव बाहर नहीं निकले तो वे गेट के ऊपर से कूदकर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। जब गौरव की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल नरेश कुमार ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी वस्तु से उस पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई है। गौरव ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। कांस्टेबल नरेश कुमार को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। हमला करने वाले एक शख्स की पहचान कर ली गई है। वह राम नगर का बलजीत सिंह बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिवार को खतरा, बढ़ाई जाए सुरक्षा : गौरव
हमले से आहत पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार ने पुलिस की ओर से उपलब्ध करवाई सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि वह बार-बार पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके परिवार की सुरक्षा नहीं बढ़ाई जा रही। इतना ही नहीं गौरव राठी के छोटे भाई कमल की सुरक्षा में तैनात एक कांस्टेबल पिछले करीब दो सप्ताह से उनके पास नहीं आया है। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें कोई अन्य सुरक्षाकर्मी उपलब्ध नहीं करवाया है। गौरव राठी का कहना है कि उनके परिवार को जान का खतरा है। ऐसे में उनकी सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
थाना शहर में कांस्टेबल नरेश कुमार की शिकायत पर रामनगर निवासी बलजीत समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(3), 132, 121(1) के तहत मार पिटाई करने, धमकी देने, हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- हरीश कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed