{"_id":"689ce017ed1c469bd80b1424","slug":"bjp-leader-dr-pankaj-jain-distributed-flags-under-the-every-home-tricolor-campaign-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116789-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा नेता डॉ. पंकज जैन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा नेता डॉ. पंकज जैन ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत वितरित किए झंडे
विज्ञापन
-फोटो 61 : लोगों को तिरंगा झंडा भेंट करते भाजपा नेता डॉ. पंकज जैन। विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा नेता डॉ. पंकज जैन ने बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लोगों को तिरंगा झंडे भेंट किए। उन्होंने लोगों से अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर बहादुरगढ़ विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। डॉ. जैन ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता का प्रतीक है।
-फोटो 61 : लोगों को तिरंगा झंडा भेंट करते भाजपा नेता डॉ. पंकज जैन। विज्ञप्ति
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
-फोटो 61 : लोगों को तिरंगा झंडा भेंट करते भाजपा नेता डॉ. पंकज जैन। विज्ञप्ति