फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   BJP is anti-farmer: Abhay Chautala

भाजपा किसान विरोधी : अभय चौटाला

Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 17 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
BJP is anti-farmer: Abhay Chautala
-फोटो 53 : बहादुरगढ़ पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला का स्वागत करते भूपेंद्र सिंह राठी व अन्य।
बहादुरगढ़। किसानों की लड़ाई में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी उनके साथ है। किसानों को एकजुट होकर कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी चौपट हो चुकी है। यह कहना है इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला का।
विज्ञापन

अभय चौटाला एमएसपी पर कानून बनाने और किसानों के कर्ज माफी जैसी मुख्य मांगों को लेकर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का हाल-चाल पूछने जाते समय बहादुरगढ़ में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। जहां इनेलो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. नफे सिंह राठी के पुत्र भूपेंद्र सिंह राठी ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्हाेंने ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है और अपराधियों का संरक्षण करती है। कैंसर की बीमारी से जूझ रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत काफी नाजुक है, बावजूद इसके वो किसानों के लिए आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी का किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान वे पहले से ही कर चुके हैं। उन्हाेंने किसानों की मांगों को जायज करार देते हुए केंद्र सरकार से तुरंत सभी मांगों को मानने की अपील की। अगर किसानों की मांगों को भाजपा सरकार नहीं मानती तो किसान आंदोलन को मजबूत करने के लिए इनेलो का एक एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयार बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। लगभग 10 महीने बीत जाने के बाद भी स्व. नफे सिंह राठी हत्याकांड का कोई खुलासा नहीं हो पाया है, जो सरकार की लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण है। वह स्व. नफे सिंह राठी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़े हैं।

इस मौके पर उमेद लोहान, बलराज खरहर, रामनिवास, पप्पू, पार्षद मोहित ी, महेंद्र दलाल, सरदार कुलविंद्र, नरेंद्र राठी, महेंद्र, कंवल, बल्ले बराही, ललित, अरुण, बलबीर, प्रदीप तंवर, संजू मांडोठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed