{"_id":"664e7493a1f80de4b60cc244","slug":"bjp-fields-star-campaigner-congress-candidate-has-confidence-in-himself-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110504-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा ने उतारे स्टार प्रचारक, कांग्रेस प्रत्याशी को खुद पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भाजपा ने उतारे स्टार प्रचारक, कांग्रेस प्रत्याशी को खुद पर भरोसा
Thu, 23 May 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा चुनाव में दो दिन ही बचे हैं। जीत के लिए सभी दलों के अलावा व निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। अब तक चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र में स्टार प्रचारक की झड़ी लगा दी है। भाजपा की तरफ से दो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रोहतक लोकसभा का दौरा कर चुके हैं जबकि कांग्रेस ने इस बार रोहतक लोकसभा क्षेत्र में कोई स्टार प्रचारक नहीं उतारा है।
खुद पार्टी प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस के स्टार प्रचार होने के चलते प्रचार में जुटे हुए हैं। वह अपने लोकसभा क्षेत्र के अलावा अन्य लोकसभा क्षेत्र में जाकर प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय विधायक, नेता और कार्यकर्ता ही उनके प्रचार को गति देते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने स्टार प्रचारकों को लाकर जिले की जनता के बीच राष्ट्रीय मुद्दों को रखकर विपक्ष पर निशाना साधने का काम किया है, वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी सहित विधायक और नेता स्थानीय विकास को मुद्दा बनाए हुए हैं। दीपेंद्र हुड्डा की धर्मपत्नी हेमश्वेता हुड्डा भी लगातार पिछले चार दिन से प्रचार में जुटी हुई हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. रीटा शर्मा भी कई दिनों से जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर प्रचार में जुटी हैं।
लाउडस्पीकरों की गूंज रही आवाज
चुनाव में कम समय ही बचा है। ऐसे में सियासी पारा उफान पर है। अब तक लाउडस्पीकरों की आवाज से दूर चल रहे शहरी क्षेत्र में बुधवार से इनकी गूंज भी सुनाई देने लगी है। अब तक इक्का-दुक्का ही वाहनों पर चुनाव का शोर सुनाई देता था, लेकिन बुधवार से हर पार्टी ने कई-कई चुनाव प्रचार वाहन शहरी क्षेत्र के वार्ड अनुसार छोड़ रखे हैं। पूरा दिन चुनावी शोर की गूंज लोगों के कानों तक पहुंची।