{"_id":"603bf2758ebc3e1503093280","slug":"bithla-village-soldier-martyre-jhjhar-news-rtk5977068153","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर के बिठला गांव का अमित विशाखापट्टनम में शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर के बिठला गांव का अमित विशाखापट्टनम में शहीद
विज्ञापन
शहीद अमित मान (फाइल फोटो।
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। जिले का एक और बेटा देश के काम आया है। बिठला गांव निवासी अमित मान भारतीय नौसेना में 4 साल पहले भर्ती हुआ था। फिलहाल उसकी तैनाती विशाखापट्टनम में आईएनएस ज्योति जहाज पर थी। अमित जहाज के इंजन की पाइप फटने से उसकी चपेट में आ गया। अमित फिलहाल अविवाहित है।
शनिवार रात को जिस समय हादसा हुआ उस समय अमित अपने साथियों के साथ नौसेना के जहाज पर ड्यूटी पर तैनात था। रविवार को देर शाम नौसेना की तरफ से गांव में परिजनों व सरपंच राकेश को दी गई। नौसेना की तरफ से कहा गया है कि शहीद अमित मान का पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह 10 बजे तक गांव में पहुंचेगा। मंगलवार को सैनिक सम्मान के साथ अमित का गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अमित का बड़ा भाई सचिन व पिता बिजेंद्र गांव में ही खेतीबाड़ी करते हैं। मामले की जानकारी साल्हावास पुलिस को भी दे दी गई है।
अमित के शहीद होने की सूचना बिठला गांव के सरपंच की तरफ से दी गई है। 2 मार्च को शहीद का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचने की संभावना जताई गई है।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।