फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bishahans daughter pooja suhags selected on the post of civil judge

बिसाहन की बेटी पूजा सुहाग का सिविल जज पर चयन

Thu, 01 Aug 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
bishahans daughter pooja suhags selected on the post of civil judge
पूजा - फोटो : Jhjhar
किसी ने सच ही कहा है उड़ान पंखों से नहीं हौसलों से होती है, आज के युग मेें लड़कियां किसी से कम नहीं है। ऐसा ही कर दिखाया पूर्व आर्मी चीफ के गांव बिसाहन की पूजा सुहाग ने। थल सेना के पूर्व अध्यक्ष दलबीर सुहाग के गांव की पूजा सुहाग का इलाहाबाद में सिविल जज चयनित होने पर गांव बिसाहन में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव में रह रहे पूजा सुहाग के दादा मॉस्टर हरज्ञान का कहना है कि पोती के सिविल जज चयनित होने पर गांव में खुशी मनाई जा रही है। पूजा सुहाग को गांव में जल्द ही बुलाकर स्वागत किया जाएगा। दादा हरज्ञान ने बताया कि गांव में सेना के बड़े-बड़े अफसर हैं, लेकिन सिविल जज में चयनित होनी वाली पूजा गांव की पहली लड़की है, जिससे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पूजा सुहाग ने 10 वीं व 12 वीं कक्षा की पढ़ाई बहादुरगढ़ के विजय सीनियर सेंकेडरी स्कूल से की और बीए, एलएलबी, एलएलएम की परीक्षा दिल्ली में स्थित किरोड़ी मल कॉलेज से पास की। पूजा के पिता सुरेंद्र सुहाग हाल की में दिल्ली पुलिस में हेडकांस्टेबल के पद पर प्रीतमपुरा बाहरी जिले में तैनात है। पूजा के पिता सुरेंद्र सुहाग ने बताया कि गांव बिसाहन की पहली लड़की है जो सिविल जज के लिए चयनित हुई। पूजा ने परीक्षा में 44 वां रैंक प्राप्त किया। पूजा का भाई बंगलौर में इंजीनियर है और परिवार फिलहाल में बहादुरगढ़ में रह रहा है। पूजा सुहाग ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि दिन-रात मेहनत करके यह परीक्षा पास की है। सिविल जज की जो परीक्षा थी वह उसकी पहली परीक्षा थी, उसी में सेलेक्शन हो गया। पूजा ने सिविल जज चयनित होने का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed