फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Biomass co-firing will reduce pollution, increase farmers' income: DC

बायोमास को-फायरिंग से घटेगा प्रदूषण, बढ़ेगी किसानों की आय : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Biomass co-firing will reduce pollution, increase farmers' income: DC
झज्जर। एपीसीपीएल झाड़ली थर्मल पावर प्लांट में समर्पण के तत्वावधान में क्षेत्रीय बायोगैस कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने किया। उन्होंने कहा कि थर्मल पावर प्लांट में बायोमास को-फायरिंग से न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि किसानों की आय में भी इजाफा होगा। जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि एक ऐसी आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) विकसित करनी होगी, जो किसानों और बायोमास संस्थानों के बीच सेतु का काम करे। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करना है और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सीईओ दिलीप कैवर्त्त ने कहा कि एपीसीपीएल पावर प्लांट प्रदूषण मानकों का पूरी गंभीरता से पालन कर रहा है और एनसीआर क्षेत्र के 11 प्लांट में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा। इस दौरान एसएमई और बायोमास क्षेत्र के उद्यमियों के लिए उपलब्ध वित्तीय योजनाओं और प्रोत्साहनों को भी साझा किया गया। वित्तीय संस्थानों के साथ संवाद के जरिए निवेश और ऋण की संभावनाओं पर चर्चा हुई ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बायोमास उद्यमिता को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाॅयोमास के सही उपयोग के लिए दी बधाई
विद्युत मंत्रालय (भारत सरकार) के अपर सचिव पीयूष सिंह ने एपीसीएल को 4.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक बॉयोमास के उपयोग और एक राष्ट्रीय मानक स्थापित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि एपीसीएल की स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्धि पराली जलाने की समस्या को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो विशेष रूप से उत्तरी भारत में वायु प्रदूषण का एक मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed