{"_id":"66b2c0c8bfb01ed9e0033ef8","slug":"bike-riding-student-dies-due-to-collision-with-vehicle-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112582-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
Wed, 07 Aug 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
बेरी। दुजाना थाना क्षेत्र के गांव महराणा में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव महराणा निवासी हर्ष के रूप में हुई।
घायल अमन को प्राथमिक उपचार देकर सीएचसी डीघल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। खरैंटी निवासी हाल महराणा अमन पिछले करीब 4 साल से अपने मामा के घर महराणा में रहता था। मंगलवार को गांव के सरकारी स्कूल के पास गांव महराणा निवासी हर्ष व खरैंटी निवासी हाल महराणा अमन बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। वहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए थे। हादसे में दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। डीघल सीएचसी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन
राजेश कुमार, जांच अधिकारी, दुजाना थाना।