{"_id":"610840b48ebc3e845a064108","slug":"bike-riders-snatch-gold-chain-from-college-teachers-neck-bahadurgarh-news-rtk6197956111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज शिक्षक के गले से बाइक सवारों ने झपटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज शिक्षक के गले से बाइक सवारों ने झपटी सोने की चेन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 में सोमवार सुबह अपने बेटे के साथ सैर के लिए निकले कॉलेज के शिक्षक के गले से पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो युवक सोने की सवा तीन तोले की चेन झपट ले गए। लूटी गई चेन की कीमत डेढ़ लाख से अधिक बताई गई है।
पीड़ित ने पीछा भी किया
झज्जर में असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अमित दलाल सेक्टर-9 में रहते हैं। सोमवार सुबह वह अपने नौ वर्षीय बेटे के साथ घूमने के लिए निकले थे। जिमखाना क्लब के नजदीक पार्क कट के पास घूम रहे थे तो एक बाइक उनसे कुछ ही दूर आकर रखी। बाइक से एक युवक उतरा और उसका दूसरा साथी बाइक को स्टार्ट किए खड़ा रहा। बाइक से उतरा युवक अमित के पास ही टहलने लगा। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह अचानक उनके गले से सवा तीन तोले की सोने की चेन झपटकर अपने साथी के साथ पल्सर बाइक पर बैठकर फरार हो गया। अमित उनको पकड़ने के लिए शोर भी मचाया और कुछ दूरी तक भागकर पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेज बाइक चलाते हुए भाग निकले।
अमित दलाल ने बताया कि जिस तरह की चेन स्नैचिंग की वारदात उनके साथ हुई है, उसी तरह यहां कई घटनाएं हो चुकी हैं। शहर में चेन स्नैचरों का पूरा गिरोह सक्रिय है। वे अलग-अलग लोकेशन में वारदात करते हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सेक्टर-9 चौकी से सहायक उप निरीक्षक राजीव ने आरोपियों की पहचान व तलाश के लिए पुलिस लगी है। वारदात स्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।