फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider injured after being hit by a car on KMP

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

Fri, 23 Jun 2023 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after being hit by a car on KMP
बहादुरगढ़। गांव लगरपुर में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) पुल के पास कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक के पीजीआईएमएस में रेफर क र दिया। बादली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। वह गांव खेड़का गुज्जर का रहने वाला है। गुुरुग्राम स्थित एक कंपनी में जॉब करता है। रात को बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम से अपने गांव लौट रहा था। जब लगरपुर में केएमपी के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक कार की चपेट में आ गया। उसे काफी चोट आई। राहगीर उसे अस्पताल में ले गए। जहां से पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। अब सेहत में सुधार होने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है। आरोपी चालक की गाड़ी का नंबर पुलिस को मिल गया है। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed