{"_id":"68f93a97cc0d01dbb500cf41","slug":"bike-rider-dies-in-collision-between-pickup-and-bike-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1001-127502-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पिकअप व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पिकअप व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
Thu, 23 Oct 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
बेरी। दुजाना थाना के अंतर्गत गुढ़ा बाईपास के पास पिकअप व बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार गांव बाबडोली जिला रेवाड़ी निवासी हसंराज अपनी बाइक पर सवार होकर रोहतक की तरफ से जा रहा था जबकि पिकअप गाड़ी चालक रोहतक से झज्जर की तरफ आ रहा था। जब बाइक सवार युवक गुढ़ा बाईपास के पास पहुंचा तो सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि गुढ़ा बाईपास के पास पिकअप गाड़ी व बाइक की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने के बाद पता चलेगा की बाइक सवार युवक कहां जा रहा था और आगामी कार्रवाई होगी। वीरवार को झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।