फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider dies due to tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 02 Jan 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to tractor collision
शव मिलने के इंतजार में खड़े मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। तलाव रोड पर हुए हादसे में बुरी तरह से घायल हुए व्यक्ति को लोगो सामान्य अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

तलाव गांव निवासी सतवीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने खेत की सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। उसने सर्दी अधिक होने की वजह से अपने भाई राजकुमार को उसे ले जाने के लिए बुलाया। जब वह ट्यूबवेल बंद कर घर की तरफ आ रहा था तो रास्ते में एक ट्रैक्टर आ रहा था, जिसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी, जिसमें वह बच गया, लेकिन राजकुमार को गहरी चोटें आईं। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहांपर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह सामान्य अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनोें के हवाले कर दिया गया। वहीं मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही करमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है।
राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed