फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Jhajjar-Bahadurgarh News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 18 May 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 18 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
झज्जर। गांव पाटोदा से लोहारी की तरफ गांव से निकलते ही अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग उसे सरकारी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना दिलारी के गांव फतनपुर निवासी मुखराम सिंह ने पलिस में शिकायत दी है कि उसका लड़का अनुज गांव खेडी सुल्तान (झज्जर) में क्लासिक कन्सट्रक्शन कंपनी में काम करता था। 16 मई की रात को वह बाइक से जा रहा था कि गांव पाटोदा से लोहारी की तरफ गांव से निकलते ही अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, इससे वह सड़क पर जा गिरा और घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed