फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bicycle business got a lifeline during the Corona period

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोराना काल में मिली थी साइकिल के कारोबार को संजीवनी

Mon, 03 Jun 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 03 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Bicycle business got a lifeline during the Corona period
्र
विज्ञापन


बहादुरगढ़। 2020 में कोविड से पहले साइकिल की मांग काफी कम हो गई थी। यह कारोबार मंदी के दौर से गुजर रहा था लेकिन 2020 में कोविड आने के बाद इसकी मांग में जबर्दस्त उछाल आया। कोराना काल में लोगों को साइकिल की अहतियत पता चली। चिकित्सकों ने फैफड़े मजबूत करने के लिए साइकलिंग पर जोर दिया तो इसकी बिक्री में जबर्दस्त उछाल आया और इस कारोबार को संजीवनी मिली। आज भी साइकिल की अच्छी मांग है।
चिकित्सकों के अनुसार साइकिल चलाना सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। ये बेहतर व्यायाम है। हृदय, रक्त वाहिकाओं और फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। रोजाना आधा घंटा साइकलि चलाने से पेट की चर्बी कम होती है। शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। तनाव के स्तर को भी कम करती है। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने बताया कि साइकिलिंग करके अतिरिक्त कैलोरी बहुत ही आसानी से बर्न किया जा सकता है। साइकिलिंग एक प्रकार से मेडिटेशन है। फेफड़ों, हृदय, दिमाग, मांसपेशियों और पाचन तंत्र दुरुस्त रहते हैं और इम्यूनिटी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि रोजाना सूर्योदय से पहले अगर साइकिलिंग करते हैं तो दिमाग में हैप्पी हारमोंस का स्तर बढ़ता है। कोरोना काल में लोगों ने साइकिल पर जोर दिया तो काफी लाभ हुआ।
विज्ञापन

शहर में बढ़ी साइकिल की बिक्री
लोगों के साइकिल के प्रति क्रेज के चलते इसकी बिक्री में इजाफा हुआ है। कोविड के बाद सालाना कारोबार बढ़कर 5 से 8 करोड़ तक पहुंच गया है। बहादुरगढ़ में साइकिल की मुख्य दुकानों की संख्या 18 है। छोटी-बड़ी दुकानों की संख्या देखें तो यह 25 के आसपास है। रेलवे रोड के दुकानदार मुकेश बंसल ने बताया कि कोविड के बाद साइकिल की बिक्री में तेजी से इजाफा हुआ। 2017 से पहले रोजाना साइकिल की बिक्री का जो आंकड़ा 50 था जो बढ़कर 120 के नजदीक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गियर वाली साइकिल की सबसे अधिक मांग
बाजार में साइकिल की कीमत 1800 से 20 हजार के बीच है। मेन बाजार के दुकानदार विकास शर्मा ने बताया कि गियर वाली साइकिलों की अच्छी खासी मांग है। इसमें डबल डिस्क ब्रेक, फं्रट शॉकर और यह साइकिल स्पोर्ट्स लुक में है। गर्मी की छुट्टी में बड़ी संख्या में लोग बच्चों के लिए साइकिल खरीद रहे हैं। बैटरी वाली साइकिल भी बाजार मेंं हैं।

-फोटो 56 : रेलवे रोड पर साइकिल दुकान में बच्चे को साइकिल दिलाने के पहुंचे परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed