फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhupendra Hooda is dreaming of victory: Dhankhar

जीत के सपने देख रहे हैं भूपेंद्र हुड्डा : धनखड़

Tue, 26 Dec 2023 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Hooda is dreaming of victory: Dhankhar
झज्जर। भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जनता की ओर से साथ दिए जाने पर सरकार से टक्कर लेने के बयान पर कहा कि हुड्डा इस बात के सपने रोज देखते हैं। जनता आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। हमने तीन राज्यों के परिणाम देखे। अभी भाजपा की तैयारी इतनी जबरदस्त है कि कांग्रेस उसे छूं तक नहीं सकती। उनके सपने केवल सपने ही रह जाएंगे। वह गांव रईया, तुंबाहेड़ी और हसनपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने के प्रश्न में धनखड़ ने कहा कि कुश्ती संघ की गतिविधियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने अच्छा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गलत कार्यवाही को सहन नहीं किया जाएगा। कोर्ट के दरवाजे हमेशा हर किसी के लिए खुले होते हैं। पीएम मोदी के कुशल और सशक्त नेतृत्व में भाजपा मिशन 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाजपा की तैयारियों के सामने कांग्रेस कहीं नहीं ठहरती। हमारी पार्टी बूथ स्तर और पन्ने तक कार्यशील है। भाजपा के पास कुशल और क्रियाशील संगठन और मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में मिशन 2024 को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी महामना मदन मोहन मालवीय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महान योद्धा महाराजा सूरजमल की जयंती पर नमन किया और उनके महान कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देते हुए सस्ते लोन की व्यवस्था की और सैनिकों को सम्मान दिलाया। महाराजा सूरजमल महान योद्धा थे, उन्होंने 80 से अधिक युद्ध जीते। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप हसनपुर, शमशेर कासनी, सुनील, दिनेश महामंत्री, महाबीर ठेकेदार, नरेश कुमार, सितेंद्र, उमेश ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed