फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhupendra Hooda and party are responsible for BJP's victory: Aditya Devi Lal

भाजपा की जीत के लिए भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी जिम्मेदार : आदित्य देवीलाल

Thu, 11 Sep 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 11 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bhupendra Hooda and party are responsible for BJP's victory: Aditya Devi Lal
-फोटो 62 : लोगों को संबोधित करते इनेलो नेता आदित्य चौटाला। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। इनेलो विधायक दल के नेता आदित्य देवीलाल ने कहा कि 25 सितंबर को रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस महारैली देश की अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। लाखों लोग पूर्व उप प्रधानमंत्री व इनेलो के संस्थापक ताऊ देवीलाल की जयंती पर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। आदित्य देवीलाल ने कई गांवों का दौरा कर लोगों को रैली का निमंत्रण दिया। उन्होंने ने कहा कि ताऊ देवीलाल ने बुजुर्गों के लिए बुढ़ापा पेंशन, किसानों के लिए नीतियां और सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन में जरूरी दलों को शामिल न कर कांग्रेस ने भाजपा को परोक्ष लाभ पहुंचाया। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है और भाजपा की तीसरी बार जीत के लिए भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी जिम्मेदार है। इस मौके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी, भूपेंद्र नफे सिंह राठी, जिला शहरी अध्यक्ष एवं प्रभारी रामनिवास सैनी, राजबीर परनाला, पप्पू कानोंदा, महेंद्र राठी, भूप सिंह, मास्टर सुखबीर सरोहा, सोनू सैनी, ईश्वर छिल्लर, देवेंद्र दहिया, सूरजमल दलाल, भारत नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed