फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bhiwani DC's gunman's house theft, case registered

भिवानी डीसी के गनमैन के मकान में हुई चोरी, मामला दर्ज

Fri, 11 Feb 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani DC's gunman's house theft, case registered
साल्हावास। धारौली गांव में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषणों, नकदी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी हरियाणा पुलिस के जवान व भिवानी के डीसी के गनमैन के घर में हुई है। सीसीटीवी में दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। एफएसएल टीम ने भी मौके से सुबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन

गांव धारौली में दस-पंद्रह दिन से बंद मकान का ताला तोड़ कर चोरी की है। पुष्प कुमार पुत्र भीम सिंह ने बताया कि जिस समय चोरी हुई तब उनके मकान में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। उनकी माताजी भिवानी गई हुई थी। चाचा के लड़के सतीश ने फोन पर उनको बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने घर आकर देखा तो मकान के गेट पर लगे ताले टूटे मिले और अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोरी हुई है। चोर एक एलईडी, नकद चालीस हजार रुपये, सोने की चेन व कुछ घरेलू सामान चोरी कर ले गए हैं। उनके मकान में 6 सीसीसीटीवी लगे हुए हैं। उनकी फुटेज चेक करने पर पता चला कि कुछ अज्ञात लोग उनके मकान के गेट पर लगे ताले तोड़कर अंदर और बाहर आते-जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। तीन अलमारी के ताले, लॉकर व संदूक के ताले भी टूटे हुए मिले हैं। थाना प्रभारी रामकरण दहिया ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed