फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bhadrugarh, bijli team, raid, late night, one dozen, bijli theft, held

देर रात दो कॉलोनियों में छापे, एक दर्जन बिजली चोर पकड़े

Mon, 29 May 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/ बहादुरगढ़ Updated Mon, 29 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
bhadrugarh, bijli team, raid, late night, one dozen, bijli theft, held
‌बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात शहर की दो कॉलोनियों में बिजली निगम ने चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में एक दर्जन के करीब लोगों को बिजली चोरी करते पाया गया। उनके खिलाफ बिजली निगम के अधिकारियों ने कानूनी कार्रवाई की है। निगम के उच्चाधिकारियों का तर्क है कि जब तक बिजली पूरे ढंग से नहीं रुक जाती, तब तक इसी तरह अभियान जारी रहेगा। यदि फिर भी बिजली चोर बाज नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निगम ने पूरी तरह तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


किन-किन कॉलोनियों में चली देर रात कार्रवाई
निगम की ओर से बिजली चोरी पकड़ने के लिए दो कॉलोनियों में संयुक्त तरीके से अभियान चलाया गया। इनमें बराही रोड पर स्थित टीचर कॉलोनी व आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक बसी छोटूराम नगर कॉलोनी शामिल हैं। खास बात यह है कि टीचर कॉलोनी में पढ़े-लिखे लोग रहते हैं लेकिन बिजली चोरी करने में यह कॉलोनी भी पीछे नहीं है। वहीं, छोटूराम नगर में गरीब तबका रहता है। निगम की यह कार्रवाई रात्रि 11:30 बजे से 2:30 बजे तक चली। दोनों ही कॉलोनियों में जो बिजली चोर पकड़े गए हैं वे डायरेक्ट बिजली तार डालकर चोरी कर रहे थे। जिन्हें निगम अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा है। टीचर कॉलोनी में तीन बिजली चोरी पकड़ी गई जबकि छोटूराम नगर में 9 के करीब बिजली चोर टीम के हत्थे चढ़े। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जुर्माना भी लगाया गया है। जब तक यह लोग निगम को जुर्माना अदा नहीं करेंगे, तब तक इन लोगों को बिजली नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


कौन-कौन अधिकारी रहे टीम में शामिल
जैसे ही बिजली निगम के अधिकारी बिजली चोरी पकड़ने के लिए कॉलोनियों में पहुंचे। वैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी और लोग गलियों में निकल आए। बिजली अधिकारियों के कॉलोनियों में पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। टीम में सीनियर व जूनियर अधिकारी शामिल रहे। टीम में मुख्य रूप से एसडीओ दीपक कौशिक, निहाल सिंह, जेई लोकेश, अमित, प्रशांत, संजय व राम सिंह के अलावा फोरमैन श्याम सिंह, कृष्ण व लाइनमैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप जैन का कहना है कि जब तक बिजली चोरी पूरे तरीके से नहीं रुक जाती, तब तक निगम इसी तरह बिजली चोरों को पकड़ता रहेगा। दिन हो या रात निगम की कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने पहले भी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे बिजली चोरी करना छोड़ दें अन्यथा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed