फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   beri bishan road, fire in crop, jhajjar

अज्ञात कारणों से बेरी-बिसाहन मार्ग पर 50 एकड़ फांस में लगी आग

Mon, 24 Apr 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Mon, 24 Apr 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
beri bishan road, fire in crop, jhajjar
fire - फोटो : Bureau
बेरी-बिसाहन मार्ग पर अज्ञात कारणों से खेतों में आग लगाने से किसानों की 50 एकड़ से ज्यादा फांस जलकर राख हो गई। खेतों में काम कर रहे किसान आग पर काबू पाने के लिए पानी की टंकियां लेकर पहुंच गए। आगजनी की घटना में करीब दर्जन भर किसानों के 50 एकड़ से ज्यादा फांस जलकर राख हो गए। खेतों में आग लगाने की सूचना किसानों ने तुरंत फायर बिग्रेड विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद बेरी पालिका में मौजूद गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग का विकराल रुप देखते हुए 2 गाड़ियां झज्जर से भी बुलानी पड़ी। आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि तीन गाड़ियों से भी आग पर काबू नहीं पाया गया। जिसके बाद एक गाड़ी रोहतक से बुलानी पड़ी और आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आग की लपटें कबूलपुर की तरफ से आई थी और बिसाहन के खेतों में फांस में आग लग गई। जिससे किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


इन किसानों की जली फांस
रविवार को बिसाहन मार्ग पर अज्ञात कारणों से खेतों में आग लगाने से गोच्छी निवासी नरेश 2 एकड़ फांस, गोच्छी निवासी रविन्द्र 3 एकड़ फांस, गोच्छी निवासी 6 एकड़ फांस, कबूलपुर निवासी काले 5 एकड़ फांस, बिसाहन निवासी समुंद्र 15 एकड़ फांस, बेरी निवासी विजय 10 एकड़ फांस, बिसाहन निवासी विजय 4 एकड़ फांस, कबूलपुर निवासी रविन्द्र 18 एकड़ फांस वहीं गांव बिसाहन निवासी महाबीर का 2 एकड़ तूड़ा, बिसाहन रोहताश 1 एकड़ तूड़ा, बिसाहन निवासी 1 एकड़ फांस आग में जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


बेरी-बिसाहन मार्ग पर खेतों में आग लगाने की सूचना मिली थी और मौके पर गाड़ी को लेकर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए दो गाड़ी झज्जर से व एक गाड़ी रोहतक से बुलानी पड़ी। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की घटना में किसानों की 50 एकड़ से ज्यादा फांस जल गई और कुछ किसानों का तूड़ा भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल कुुमार, फायरमैन बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed