फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   being made aware to vote

Jhajjar-Bahadurgarh News: मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा

Sun, 15 Sep 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 15 Sep 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
being made aware to vote
15jjrp02- झज्जर। मतदान को लेकर जागरूक करती महिलाएं। स्त्रोत- प्रचार विभाग
झज्जर। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान को लेकर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना और जनसंपर्क, शिक्षा, महिला और बाल विकास, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी सलोनी शर्मा बतौर नोडल अधिकारी गतिविधियों के आयोजन की निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रतिदिन महिला और बाल विकास,शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीमों द्वारा झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़, बादली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की स्वीप गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को पांच अक्तूबर को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों बेरी,बादली, बहादुरगढ़ और झज्जर में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी हैं।

जिला प्रशासन का जिलाभर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर पूरा फोकस है, जिसके लिए विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढक़र भागीदारी करने के लिए जिला में स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed