फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Before entering any business, take complete training for it: Umesh Bhukar Goria

किसी भी व्यवसाय में जाने से पहले लें उसका पूरा प्रशिक्षण : उमेश भूकर गोरिया

Thu, 27 Nov 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Before entering any business, take complete training for it: Umesh Bhukar Goria
26jjrp16- पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार प्र​शिक्षण संस्थान में अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजित
झज्जर। पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पहचान बना रहीं हैं। खास तौर पर ग्रामीण परिवेश से आने वाली युवतियां व महिलाएं भी अब बाहर जाकर काम करने लगी हैं। यदि महिलाओं को कोई स्किल थोड़ा बहुत आता है तो उसका प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए।
विज्ञापन

वह बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं के समक्ष अपने अनुभव साझा कर रहे थे। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर सखी से कानूनी सलाहकार भारती और काउंसलर ज्योति, प्रशिक्षिका अंशी भटनागर ने शिरकत की।
विज्ञापन

निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने कहा कि किसी भी व्यवसाय में जाने से पहले उसकी जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए प्रशिक्षण की जरूरत पड़ती है। प्रशिक्षण लेकर आप उसकी गहराई में जाए और अच्छी तरह सीखें। प्रशिक्षण लेकर महिलाएं खुद का स्वरोजगार भी अपना सकती हैं। इसमें सिलाई, कढ़ाई, कंप्यूटर शिक्षिका सहित कई कोर्स हैं, जिनमें आप आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की तरफ से 50 से अधिक कोर्स करवाए जाते हैं, जो 6 दिन से लेकर 45 दिन तक के लिए होते हैं। उनमें प्रशिक्षण लेकर आप अपना खुद का रोजगार भी कर सकती हैं। वन स्टॉप सेंटर से कानूनी सलाहकार भारती ने कहा कि आज महिलाएं भी पुरुषों के बराबर काम कर रही हैं, इसलिए आपको घर से बाहर भी जाना पड़ता है। कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।
इसलिए डायल 112 नंबर हमेशा याद रखे। इसके अलावा यदि किसी महिला के साथ हिंसा होती है तो उसकी सूचना 181 पर दी जा सकती है। यह महिलाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर है। महिलाओं के साथ हिंसा, शोषण की घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए चुप रहने की बजाय उसका सामना करें और विपरीत परिस्थितियां होने पर पुलिस या सखी सेंटर में शिकायत दें।

यहां आपको मेडिकल से लेकर कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही जरूरत पड़ने पर शेल्टर की सुविधा भी प्रदान की जाती है। शिक्षिका अंशी भटनागर ने कहा कि पढ़ाई सबसे ज्यादा जरूरी है। पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और उसके बाद नौकरी या अपना खुद का रोजगार शुरू करें। इसके लिए गहन प्रशिक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि गलत को सहन नहीं करे बल्कि उसका विरोध कर अपनी आवाज बुलंद करें।

26jjrp16- पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजित

26jjrp16- पीएनबी के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में अमर उजाला की तरफ से आयोजित अपराजित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed