बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा को तिलक लगाकर व मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन कर किया।
मंच संचालन प्रथम वर्ष की छात्रा आशु, तृप्ति व पारूल ने किया। प्रथम वर्ष की छात्रा सुषमा, ज्योति व द्वितीय वर्ष की छात्रा बबीता, पायल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा नेहा ने गाना गाकर सभी का मन मोह लिया। बीएड द्वितीय वर्ष की सुमन के सिर मिस फेयरवेल का ताज सजा और इसी कक्षा की अस्तुति को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब मिला।
द्वितीय वर्ष की छात्राओं से पिक द पारसल, डांस एंड होल्ड द बैलून प्रतियोगिता करवाई गई। पिक द पारसल में बबीता व अंजलि, डांस एंड होल्ड द बैलून मेें कार्तिका व आरती विजेता बनीं।