फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bank employee in four days remand

धोखाधड़ी के मामले में बैंक का कर्मचारी 4 दिन के रिमांड पर

Sun, 28 Feb 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
bank employee in four days remand
झज्जर। माछरौली गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में के कर्मचारी को पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसको चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। बैंक प्रबंधक की शिकयत पर 21 जनवरी को माछरौली पुलिस थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं बैंक की कमेटी की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

माछरौली पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामजस ने बताया कि माछरौली गांव में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि बैंक द्वारा कुछ एफडीआर खाताधारकों के नाम जारी की गई थी। एफडीआर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा माछरौली में कार्यरत एक बैंक कर्मचारी हिमांशु ने डुप्लीकेट एफडीआर जारी करके उक्त खातों से संबंधित जमा राशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिया। जिसके बाद बैंक की तरफ से उक्त कर्मचारी के खिलाफ विभागीय छानबीन की गई। जिसमें वह संलिप्त पाया गया। उपरोक्त कर्मचारी ने सिस्टम का दुरुपयोग करके उपरोक्त एफडीआर को विभिन्न खातों में हस्तांतरित कर बैंक व संबंधित खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी की है। बैंक रिकॉर्ड से अब तक करीब 6 करोड़ 26 लाख 83 हजार रुपये की धोखाधड़ी मिली है।
विज्ञापन

- एसपी ने किया था एसआईटी का गठन
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल द्वारा धोखाधड़ी के उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने के लिए डीएसपी झज्जर नरेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठन करने के निर्देश किए गए थे। डीएसपी नरेश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी में थाना प्रबंधक माछरौली उपनिरीक्षक रामजस, इकनोमिक सेल प्रभारी झज्जर उप निरीक्षक करण सिंह तथा थाना माछरौली में तैनात सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed