फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ballot paper color fixed for bar election, Pradhan's ballot paper color white

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनजीटी की ओर से बनाई कमेटी के सदस्यों ने किया एसटीपी का निरीक्षण

Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Ballot paper color fixed for bar election, Pradhan's ballot paper color white
बहादुरगढ़। यमुना एक्शन प्लान के तहत नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) की ओर से बनाई गई निरीक्षण कमेटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। टीम को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के बेरी रोड स्थित 10 एमएलडी का एसटीपी बंद मिला। मशीनें जली हुईं थी और काम नहीं कर रही थ्री।
विज्ञापन

दूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता अमित दहिया के अनुसार जनस्वास्थ्य विभाग का छोटूराम नगर स्थित 18 एमएलडी एसटीपी अब तक अपग्रेड नहीं किया गया। नजफगढ़ रोड स्थित विभाग के 36 एमएलडी प्लांट के संचालन में खामियां मिली। इस पर एनजीटी की निरीक्षण टीम के सदस्यों ने नराजगी जताई। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग व एचएसवीपी के अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट केस दायर करने के मौखिक आदेश मौके पर ही दे दिए।
विज्ञापन

नजफगढ़ रोड स्थित 36 एमएलडी एसटीपी में काफी खामियां मिली। इस प्लांट से साफ हुए पानी की ड्रेन के निरीक्षण में अधिकारियों को उसमें काफी मात्रा में सील्ट जमा मिली। साथ ही आक्सीजन व आनलाइन मानीटरिंग मीटर भी खराब मिला। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी खामियों की वजह से साफ है कि यह प्लांट अधिकांश समय नहीं चलाया जाता है और सीवर के दूषित पानी को सीधे ही बिना ट्रीट किए ड्रेन में बहा दिया जाता है। अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि इस तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्लांट में जो भी खामियां हैं उन्हें दुरुस्त कर लो, वरना उनके खिलाफ कोर्ट केस दायर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी की निरीक्षण कमेटी के सदस्य डा. पीकेएमके दास और एनके गर्ग शामिल थे। ये मंगलवार दोपहर को बहादुरगढ़ पहुंचे। उन्होंने यहां पर जनस्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एचएसवीपी के अधिकारियों को भी बुलाया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता अमित दहिया, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता रूपेश समेत अन्य विभागों के अधिकारी टीम के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed