फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh's daughters dominate in inter college karate competition

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंटर कॉलेज कराटे प्रतिस्पर्धा में छाई बहादुरगढ़ की बेटियां

Mon, 25 Nov 2024 04:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh's daughters dominate in inter college karate competition
बहादुरगढ़। एमडीयू के खेल विभाग की ओर से महिला एवं पुरुष वर्ग के इंटर कॉलेज कराटे प्रतिस्पर्धा हुई। इसमें बहादुरगढ़ कराटे टेंपल की लड़कियों ने दमदार प्रदर्शन कर व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कराटे टेंपल कोच इशांत राठी ने बताया कि इसमें विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग 230 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल निदेशक प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने किया। उन्होंने बताया की 45 किलोग्राम भार वर्ग में नया गांव की अनामिका पिहाल ने पहला, 50 किलोग्राम में राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ की मेयर ने पहला और 60 किलोग्राम में मांडोठी गांव की पायल दलाल ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, 68 किलोग्राम में जाखौदा गांव की राजरानी ने पहला स्थान हासिल किया। टीम कुमिते में पायल, राजरानी व मेयर का चयन किया गया। इसी के साथ सभी विजेता खिेलाड़ियों का चयन नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया। यह चैंपियनशिप 1 से 5 दिसंबर तक चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित की जानी है। इस मौके पर एमडीयू खेल प्रभारी ताइक्वांडो कोच अशोक कुमार, कराटे कोच नवीन कुमार, रोहित वर्मा, मन्नू चौहान, अनिल भारद्वाज, डाॅ. सुमन मान, अजय जून, कृष्ण वत्स, नितेश कुमार, अन्नू दहिया, रेखा नरवाल, प्रदीप श्योराण, सुनील व सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed