फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bahadurgarh's air is suffocating before Diwali, with the AQI reaching 230.

दिवाली से पहले दमघोंटू हुई हवा:बहादुरगढ़ में AQI 230 पर पहुंचा, सबसे प्रदूषित शहरों में गुरुग्राम पहले नंबर पर

Sun, 19 Oct 2025 08:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ (हरियाणा) Updated Sun, 19 Oct 2025 08:47 AM IST
सार

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक्यूआई का स्तर दिवाली के बाद और ज्यादा परेशान करेगा। दिवाली पर आतिशबाजी के साथ हवा और प्रदूषित हो जाएगी।

विज्ञापन
Bahadurgarh's air is suffocating before Diwali, with the AQI reaching 230.
वायु प्रदूषण - फोटो : Freepik.com

विस्तार

दिवाली से पहले ही प्रदेश की आबेहवा बिगड़ने लगी है। शनिवार को बहादुरगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 230 रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ बहादुरगढ़ प्रदेश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। पहले नंबर पर गुरुग्राम है। गुरुग्राम का एक्यूआई 260 रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन


नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ के चिकितसक डॉ. सुंदरम ने अस्थमा, शुगर और हृदय रोग के मरीजों को ऐसे मौसम में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। कहा है कि यह मौसम बेहद खतरनाक है। वहीं, मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक्यूआई का स्तर दिवाली के बाद और ज्यादा परेशान करेगा। दिवाली पर आतिशबाजी के साथ हवा और प्रदूषित हो जाएगी।
विज्ञापन


प्रदूषण से बचाव के लिए यह करें

  • बाहर जाते समय एन-95 या पी-100 रेस्पिरेटर मास्क का इस्तेमाल करें।
  • कार और घर में एयर प्यूरिफायर लगाएं।
  • पानी ज्यादा से ज्यादा पीयें और खाने में प्रोटीन शामिल करें।
  • बीमार लोगों से दूरी बनाकर रहें। चार-पांच दिन बाद भी खांसी न दूर हो तो डॉक्टर को दिखाएं।
  • सुबह और शाम के समय बाहरी गतिविधियां बंद कर दें।
  • जॉगिंग की बजाय शॉर्ट वॉक अपनाएं, बीच में ब्रेक लें।
  • छाती में जकड़न, कफ, सांस में तकलीफ या बेहोशी महसूस हो तो एक्टिविटी पूरी तरह बंद कर दें और चिकित्सक को दिखाएं।
  • घर में खिड़कियां बंद करके रखें।
  • अगरबत्ती, मोमबत्ती और धूप आदि न जलाएं।
  • घर को साफ रखें, झाड़ू की बजाय पोंछा लगाएं, झाड़ू से धूल अधिक उड़ेगी।

अधिकारियों के अनुसार
प्रदूषण बढ़ने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। रात में पेट्रोलिंग की जा रही है। प्लास्टिक जलाने वाली कई अवैध फैक्टरियों को पकड़ा गया है। विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स लगाकर आमजन से प्रदूषण रोकने में सहयोग की अपील की जा रही है। एक प्लांट को सील किया गया है। सड़कों पर उड़ने वाली धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। -शैलेन्द्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed