{"_id":"68c1eba17f3cde67380ab0d6","slug":"bahadurgarh-wrestlers-shine-in-chhattisgarh-hoist-their-flag-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117377-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: छत्तीसगढ़ में छाए बहादुरगढ़ के पहलवान, लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: छत्तीसगढ़ में छाए बहादुरगढ़ के पहलवान, लहराया परचम
Thu, 11 Sep 2025 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 60 : विजेता पहलवानों का स्वागत करते कोच व साथी पहलवान। स्रोत कोच
बहादुरगढ़। छत्तीसगढ़ में दो से पांच सितंबर तक अखिल भारतीय चक्रधर खेल समारोह का आयोजन हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में कुश्ती के भी मुकाबले हुए। इसमें बहादुरगढ़ के पहलवान छाए रहे। यहां दो पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। यहां लौटने पर पहलवानों का स्वागत किया गया।
पहलवान साहिल ने 57 किलोग्राम वर्ग भार में फाइनल में मध्य प्रदेश के पहलवान को हराकर गुर्ज, पट्टा और 11 हजार का इनाम जीता। वहीं पहलवान रितिक ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर 31 हजार रुपये का इनाम अपने नाम किया।
साहिल बहादुरगढ़ के गांव बराही के रहने वाले हैं। वह पांच साल से जयवीर अखाड़े में अभ्यास कर रहे हैं। वह अंडर-15 एशिया चैंपियनशिप के मेडलिस्ट हैं। वहीं, रितिक उर्फ मिंटू दिल्ली के कुतुबगढ़ से हैं और हाल ही में उन्होंने अंडर-23 नेशनल चैंपियनशिप में भी मेडल जीता है।
विज्ञापन
रितिक आठ साल से कोच जयवीर के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। अखाड़े में पहुंचने पर दोनों पहलवानों का कोचों, कुश्ती प्रेमियों ने जोरदार अभिनंदन किया। कोच जयवीर ने कहा कि यह दोनों बेहद होनहार पहलवान हैं। आने वाले समय में इनके प्रदर्शन में और निखार आएगा और देश के लिए बड़े स्तर पर मेडल जीतेंगे। कोच मनु, नवीन, विजय खलीफा आदि ने विजेताओं को आशीर्वाद दिया।