फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Runners Group paid tribute to the martyrs of Kargil war

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने कारगिल युद्ध में शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Fri, 26 Jul 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 26 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh Runners Group paid tribute to the martyrs of Kargil war
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने कारगिल युद्ध में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ग्रुप के धावकों ने हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ लगाई।
विज्ञापन

बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि 85 दिवसीय फिटनेस चैलेंज को चार चरणों में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों से चैलेंज के अंत में पैदल या दौड़कर 6,30,000 कदम पूरे करने की चैलेंज दिया गया। जोकि गूगल फिट ऐप पर रिकॉर्ड करना था। यह चार चरणों में हुआ।
फिटनेस चैलेंज का पहला चरण 3 मई से 1 जून तक किया गया। और प्रतिभागियों को हर दिन कम से कम 5000 कदम पूरे करने थे। दूसरे चरण में प्रतिभागियों को 1 जुलाई तक 2,25,000 कदम पूरे करने के लिए हर दिन कम से कम 7,500 कदम पूरे करने थे। अंतिम चरण में हर दिन पूरे किए जाने वाले कदमों की न्यूनतम संख्या 10,000 कदम तक बढ़ा दी गई थी। 5 जुलाई तक 2,40,000 कदम पूरे करने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

कारगिल टाइगर हिल चैलेंज के अंतिम दिन प्रतिभागियों से 6,30,000 कदम पूरे करने के लिए 15,000 कदम पूरे करने की अपेक्षा की जाती। इस चैलेंज में बीआरजी से कर्नल कृष्ण बधवार भारत में पहले स्थान पर रहे। वहीं टीम बीआरजी ने टॉप 10 में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed