{"_id":"56edaa234f1c1bc27b8b4d6d","slug":"bahadurgarh-news-hindi-news-festival-holi-market-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के लिए सजे बाजार, बच्चों को भा रहा छोटा भीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के लिए सजे बाजार, बच्चों को भा रहा छोटा भीम
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : Bureau
रंगों, उमंगों के पर्व होली के अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लिहाजा बाजारों में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं और बच्चों ने तो खरीददारी भी शुरू कर दी है। होली को लेकर मेन बाजार, रेलवे रोड, झज्जर रोड सहित शहर के तमाम बाजारों में रंगों व पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। खरीददारी भी शुरू हो चुकी है। खासकर बच्चों में बेहद उत्साह है। शनिवार को भी इन दुकानों पर बच्चों की भीड़ थी।
विज्ञापन
अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से बच्चे पिचकारियां, गुब्बारे व स्प्रे खरीद रहे थे। रेलवे रोड स्थित एक दुकानदार ने बताया कि काम धीरे-धीरे शुरू हो चुका है। उम्मीद है अच्छा व्यवसाय चलेगा। इस बार चाइनीज माल की जगह देसी माल बाजार में है। पिछले वर्ष हर्बल रंगों की बिक्री ज्यादा हुई थी, इसलिए अबकी बार दुकानदारों ने हर्बल रंगों को अधिक तव्वजो दी है। छोटा भीम, सुपर मैन, डोरेमोन सहित अन्य कार्टून किरदारों की पिचकारियां बच्चों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन