फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Municipal Election Results BJP candidate Saroj Rathi won

Bahadurgarh Municipal Election Results: पहली बार खिला कमल, सरोज राठी बनीं प्रधान, वार्डों में भी BJP आगे

Wed, 22 Jun 2022 11:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 11:08 PM IST
सार

बहादुरगढ़ नगर परिषद चुनाव में इनेलो दूसरे और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे। कुल 31 वार्डों में से 13 वार्डों में भी भाजपा के पार्षद बने। कांग्रेस के 5 और इनेलो के 4, जजपा का 1 और 8 निर्दलीय उम्मीदवार जीते।

विज्ञापन
Bahadurgarh Municipal Election Results BJP candidate Saroj Rathi won
विजय जुलूस में सरोज राठी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर परिषद बहादुरगढ़ के अध्यक्ष और बहुत संख्या में पार्षदों का चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत गई। कुल 31 में से 13 वार्डों में भाजपा के उम्मीदवार चुनाव जीते। जबकि कांग्रेस समर्थित 5 और इनेलो के चार पार्षद बने हैं। आठ सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों की और एक सीट पर जजपा कार्यकर्ता की जीत हुई है।

विज्ञापन


इस प्रकार नगर परिषद बहादुरगढ़ में पहली बार कमल का फूल खिल गया। चेयरपर्सन चुनाव में सरोज राठी ने कड़े मुकाबले में इनेलो उम्मीदवार मोनिका राठी को 2563 वोटों से हराकर शहर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है।
विज्ञापन


सुबह से ही सभी प्रत्याशी व उनके समर्थक टकटकी लगाकर चुनाव परिणामों पर नजर रखे हुए थे। आखिरकार जीत भाजपा के पाले में आई और आखिरी राउंड में चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सरोज राठी ने अपनी बढ़त को आगे बढ़ाते हुए शहर में कमल का फूल खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरोज राठी की जीत पर पार्टी नेता पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान, जिला चुनाव प्रभारी सतीश नांदल, पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता समेत पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचकर अपनी खुशी का इजहार किया और भारत माता के जयकारे लगाए।

विजेताओं की ओर से आतिशबाजी भी की कई। चेयरपर्सन बनी सरोज राठी ने अपनी जीत के बाद नजफगढ़ रोड स्थित चौगान माता मंदिर में परिवार, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के जुलूस के साथ पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने शहरवासियों का जीत के लिए आभार जताया।

नगर के कुल 31 में से 13 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी पार्षद बने हैं। इनेलो से 4 पार्षद चुने गए हैं, कांग्रेस समर्थित 5 पार्षद और 9 निर्दलीय उम्मीदवार पार्षद चुने गए हैं। वार्ड-30 से नीना राठी पहले ही निर्विरोध पार्षद चुन ली गई थी। 

किए थे कड़े सुरक्षा इंतजाम
मतगणना केंद्र के आसपास पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम भी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तक बहादुरगढ़ में ही डटे रहे। मतगणना केंद्र में जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में पूरी व्यवस्थाएं बनाई गई थी। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने नगर परिषद अध्यक्ष चुनी गई सरोज राठी व वार्डों से चुनाव जीतने वाले पार्षदों को जीत के प्रमाण पत्र सौंपे। जो भी प्रत्याशी जीतकर अपने वार्ड में पहुंचा उनका समर्थकों ने जोरदार सम्मान किया।

भाजपा की ओर से नवनियुक्त चेयरपर्सन सरोज राठी ने अपनी जीत को शहर के सभी लोगों की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि वे सबको साथ लेकर शहर को विकास कार्यों की सौगात देंगी। उन्होंने कहा कि शहर की जनता ने उन्हें जिस उम्मीद से चुना है वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगी। मतगणना पूरी होने पर इनेलो की ओर से चेयरपर्सन प्रत्याशी मोनिका राठी की ओर से नफे सिंह राठी, भाजपा की ओर से सरोज राठी की ओर से पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कांग्रेस समर्थित रामभतेरी खत्री की ओर से उनके पति पूर्व चेयरमैन रवि खत्री, कल्पना प्रवीण भारद्वाज की ओर से उनके ससुर राज सिंह पहलवान, पिंकी सैनी की ओर से उनके पति एडवोकेट मुकेश सैनी व अन्य प्रत्याशियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कांग्रेस समर्थित चेयरपर्सन उम्मीदवार रामभतेरी कई राउंड की गिनती के बाद पिछड़ती चली गई। जिसके बाद उनके पति पूर्व चेयरमैन रवि खत्री चिंतित दिखाई दिए और वे पूरी मतगणना होने से पहले ही यहां से अपनी हार मानकर चले गए थे।

शुरुआत में इनेलो ने बढ़ाई बढ़त
नगर परिषद का चुनाव 19 जून को हुआ, जिसके नतीजे बुधवार को आए तो उसमें भाजपा की ओर से चेयरपर्सन पद उम्मीदवार सरोज राठी ने जीत दर्ज की। सुबह निर्धारित 8 बजे ही मतगणना शुरू हो गई थी। पहले 3 बैलेट पेपर की मतगणना हुई लेकिन ये तीनों रिजेक्ट हो गए। इसके बाद बूथ वाइज ईवीएम को खोला गया और चुनाव परिणाम कुछ ही देर में आने लगे। शुरुआती दौर में चेयरपर्सन के नतीजों में इनेलो उम्मीदवार मोनिका राठी ने बढ़त बनाई। कांग्रेस समर्थित रामभतेरी खत्री दूसरे व भाजपा से सरोज राठी तीसरे नंबर पर थीं। कुछ बूथों पर मतगणना के दौरान उतार-चढ़ाव चलता रहा और आखिरकार में भाजपा चेयरपर्सन उम्मीदवार सरोज राठी ने इनेलो चेयरपर्सन उम्मीदवार मोनिका राठी को 9 राउंड की गिनती पूरी होने पर 2563 मतों से हराया। बहादुरगढ़ शहर के 31 वार्डों में कुल 1 लाख 33 हजार 76 मतदाता थे। इनमें से 19 जून को हुए चुनाव में चेयरपर्सन व वार्ड पार्षद प्रत्याशी चुनने के लिए 78 हजार 580 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भाजपा के पार्षद ज्यादा जीते
चेयरपर्सन पद की प्रत्याशी व वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की जीत को लेकर पिछले कई दिनों से शहरवासी कई तरह के आकलन कर रहे थे। नगर परिषद के चुनाव में सबसे ज्यादा पार्षद पद प्रत्याशियों में से भाजपा की ओर से जीतकर आये। अब भाजपा चेयरपर्सन उम्मीदवार की जीत व 31 वार्डों में से 13 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों की जीत से लोगों को शहर में विकास कार्य रफ्तार से होने की उम्मीद बंधी है।

प्रधान पद की प्रमुख तीन उम्मीदवार

  • सरोज राठी         27415
  • मोनिका कपूर राठी     24852
  • रामभतेरी खत्री    18311


नगर परिषद बहादुरगढ़ का नवनिर्वाचित बोर्ड

  • चेयरपर्सन     सरोज राठी (भाजपा)
  • वार्ड 1    रजनेश मोनू (कांग्रेस समर्थित)
  • वार्ड 2    अन्नू रानी (भाजपा)
  • वार्ड 3    राजेश मकड़ौली (भाजपा)
  • वार्ड 4    राजपाल शर्मा उर्फ पालेराम (भाजपा)
  • वार्ड 5    ज्योति कर्मवीर शर्मा (निर्दलीय)
  • वार्ड 6    राजेश कुमार (भाजपा)
  • वार्ड 7    संदीप अहलावत (जेजेपी)
  • वार्ड 8    प्रवीण छिल्लर (भाजपा)
  • वार्ड 9    जितेंद्र राठी (इनेलो)
  • वार्ड 10    राजकुमारी धाकरे (भाजपा)
  • वार्ड 11    अशोक शर्मा (भाजपा)
  • वार्ड 12    मनीषा धनखड़ (भाजपा)
  • वार्ड 13    मोहित राठी (इनेलो)
  • वार्ड 14    सविता सैनी (निर्दलीय)
  • वाड 15    प्रीति राठी (इनेलो)
  • वार्ड 16    ज्योति राठी (इनेलो)
  • वार्ड 17    सचिन दलाल (निर्दलीय)
  • वार्ड 18    संदीप दहिया (भाजपा)
  • वार्ड 19    विशाल गर्ग (भाजपा)
  • वार्ड 20    विनोद जांगड़ा (कांग्रेस समर्थित)
  • वार्ड 21    बिजेंद्र पाल दलाल (निर्दलीय)
  • वार्ड 22    प्रवीण कुमार (निर्दलीय)
  • वार्ड 23    सुनैना मलिक (निर्दलीय)
  • वार्ड 24    अश्विनी शर्मा (भाजपा)
  • वार्ड 25    रमन यादव (निर्दलीय)
  • वार्ड 26    बलराम दलाल (कांग्रेस समर्थित)
  • वार्ड 27    कुलदीप राठी (कांग्रेस समर्थित)
  • वार्ड 28    ज्योति रोहिल्ला (भाजपा)
  • वार्ड 29    सतप्रकाश छिकारा (भाजपा)
  • वार्ड 30    नीना राठी -निर्विरोध (निर्दलीय)
  • वार्ड 31    सरिता (कांग्रेस समर्थित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed