फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh became blessed with Ram...Today Havan and Bhandara will be held at some places and Shobha Yatra will be taken out at some places.

Jhajjar-Bahadurgarh News: राममय हुआ बहादुरगढ़...आज कहीं हवन और भंडारे, तो कहीं निकाली जाएगी शोभा यात्रा

Sun, 21 Jan 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Jan 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh became blessed with Ram...Today Havan and Bhandara will be held at some places and Shobha Yatra will be taken out at some places.
लवे रोड पर दुकानों पर लगाए गए झंडे।
बहादुरगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर खुशी का माहौल रहा। पूरा शहर राममय हो गया। शहर के सभी मार्गों, कॉलोनियों व सार्वजनिक स्थानों पर जय श्रीराम लिखे झंडे नजर आए। दुकानों पर झंडों की खरीदारी के लिए दिन भर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, मेन बाजार, झज्जर रोड समेत शहर के सभी मार्गों पर रौनक नजर आई। वहीं मंदिरों को सजाने के लिए देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। पूरे शहर में 22 जनवरी को समितियों, संस्थाओं और अन्य समाजसेवी लोगों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम कराए जाएंगे। कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

नाहरा-नाहरी रोड मार्केट एसोसिएशन की ओर से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आतिशबाजी की जाएगी। साथ ही भंडारा भी होगा। कार्यक्रम में दुकानदार मातूराम, दिलीप सिंह, दीपक, प्रवीण कुमार, डॉ. सुशील राणा व लवली के अलावा सभी दुकानदार शामिल होंगे। डीजे का भी कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बहादुरगढ़ रेलवे रोड का नजारा देखने लायक रहेगा। यहां पर 500 गैस के गुब्बारे आसमान में छोड़े जाएंगे। दुकानदारों मुकेश बंसल, दीपक बंसल, नवीन बिंदल, तारांचद मल्होत्रा, सुदेश गोयल, अरुण जैन, रूपेश गुप्ता, टिल्लू, अमन गुप्ता, मनोज मित्तल, संजय मित्तल, बंटी अग्रवाल ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही रेलवे रोड जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठेगा। यहां पर भंडारे में लड्डू, चावल, हलवा, चने का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलला मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त दुकानदारों में खुशी का माहौल है। समस्त रेलवे रोड को दुकानदारों द्वारा झंडे लगाकर सजाया गया है। इसके अलावा शहर के काठ मंडी स्थित शिव हनुमान मंदिर, नई बस्ती बांके बिहारी मंदिर, अग्रवाल कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, नूना माजरा में स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भंडारा होगा। लालचंद कॉलोनी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में रामचरित मानस का पाठ, हवन, भंडारा, भजन कीर्तन के साथ दीप महोत्सव व आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।

इंसेट
इस्कॉन मंदिर में जलाए 1008 दीये
22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के सभी मंदिरों में इस दिन कार्यक्रम होंगे। बामनोली मोड़ पर स्थित इस्कॉन मंदिर में इस दिन दिवाली जैसा माहौल होगा। यहां पर 1008 दीये अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में लगाए जाएंगे। मंदिर प्रांगण में स्क्रीन पर लाइव कार्यक्रम देखा जाएगा। यहां पर बैठने के लिए लोगों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर को अनोखे ढंग से सजाया गया है। शाम के समय मंदिर में संकीर्तन होगा। प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में प्रसाद वितरित किया जाएगा। संध्या आरती होगी। माहेश्वरी सभा की ओर से माहेश्वरी भवन में सुंदरकांड का पाठ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed