फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bahadurgarh

औद्योगिक क्षेत्र में गिरा निर्माणाधीन फैक्टरी का लेंटर, आठ श्रमिक दबे

Sun, 15 Sep 2019 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
bahadurgarh
गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन एक फैक्टरी का दो मंजिला लेंटर (शैटरिंग) भरभरा कर गिर गया। लेंटर के नीचे दबने से आठ मजदूर घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है। असल कारण क्या है, ये जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, दिल्ली के निवासी तिलक राज गर्ग द्वारा बहादुरगढ़ के गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल भवन के लिए दो मंजिला लेंटर की शैटरिंग डाली गई थी। शनिवार की देर शाम लेंटर डाला जा रहा था। करीब साढ़े सात बजे निर्माणाधीन दो मंजिला लेंटर अचानक गिर गया। आसपास काम कर रहे कई श्रमिक नीचे दब गए। इनमें से आठ श्रमिकों को चोट आई। घायलों की पहचान केदरानाथ, मधुसूदन, रूपचंद, सोनू, मोहित, जमाल, शंभू व प्रवीण के रूप में हुई हैं। इनमें से अधिकांश मजदूर प्रवासी हैं। ये सभी बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मधुसूदन, केदरानाथ व रूपचंद को ज्यादा चोट आई हैं। ये सभी श्रमिक ठेकेदार कृष्ण के अधीन काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ मजदूरों के मुताबिक, डस्ट वाला पाइप स्लिप होने के कारण बल्लियों से टकरा गया, जिस वजह से यह हादसा हो गया। इस हादसे की वजह ठेकेदार की लापरवाही भी बताई जा रही है। खैर, हादसे के असल कारण क्या रहे, ये तो जांच का विषय है लेकिन डेढ़ घंटे बाद तक पुलिस घटनास्थल या अस्पताल में नहीं पहुंची थी। फैक्टरी मालिक, ठेकेदार सहित कई अन्य उद्योगपति अस्पताल परिसर में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना हमें अभी मिली है। मौके पर जाकर जायजा लिया जाएगा। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- मनोज कुमार, एसएचओ, सेक्टर छह थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed